
रांची, 25 मई . मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी परीक्षा में पेपर लीक और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र Government और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर निशाना साधा.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव अंबा प्रसाद ने Monday को रांची स्थित कांग्रेस भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा की साख आज पूरी तरह दांव पर लग चुकी है, जो India के लाखों होनहार छात्रों और उनके अभिभावकों के सपनों व भविष्य के साथ सीधे तौर पर एक क्रूर खिलवाड़ है.
अंबा प्रसाद ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस संस्था को पारदर्शी परीक्षाएं आयोजित करने का अति-महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया था, वह आज खुद प्रशासनिक विफलताओं का सबसे बड़ा पर्याय बन चुकी है. उन्होंने पिछले कुछ वर्षों के उदाहरण देते हुए कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होना, परीक्षा केंद्रों पर संगठित धांधली, परिणामों में भारी विसंगतियां और तकनीकी खामियां यह साबित करने के लिए काफी हैं कि एनटीए अपनी प्रासंगिकता और देश का भरोसा पूरी तरह खो चुकी है.
एआईसीसी सचिव ने आरोप लगाया कि केंद्र Government और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय लगातार हो रही इन गड़बड़ियों पर मूकदर्शक बने हुए हैं. हर बार सिर्फ जांच और कार्रवाई का रटा-रटाया आश्वासन देकर Government अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ लेती है, जिसका नतीजा यह है कि आज देश का युवा India की परीक्षा प्रणाली पर से पूरी तरह विश्वास खो चुका है.
इसी पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल पद से इस्तीफा देने की मांग की है. अंबा प्रसाद ने नीट पेपर लीक प्रकरण की जांच Supreme Court के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र और उच्चस्तरीय कमेटी से कराने की मांग की.
कांग्रेस सचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश भर के प्रभावित छात्रों की मुखर आवाज बनकर इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक पुरजोर तरीके से उठाती रहेगी.
–
एसएनसी/डीकेपी