
New Delhi, 25 मई . Mumbai क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में बमबाजी और फायरिंग मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस बीच Monday को Police ने घटना के मुख्य साजिशकर्ता शमीम अहमद की सड़क पर परेड कराई. इसका भाजपा और अन्य लोगों ने स्वागत किया.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर सिंह बग्गा ने social media पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है.
भाजपा नेता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल Police ने टीएमसी के ‘बड़े भाई’ शमीम अहमद को सार्वजनिक जुलूस में घुमाया. यही वह व्यक्ति है जिस पर शिवपुर में इस्लामी हिंसा भड़काने, सड़कों पर बम फेंकने और भाजपा समर्थकों पर गोली चलाने का आरोप है. नागरिकों को धमकाने से लेकर सार्वजनिक जुलूस में घुमाए जाने तक. बंगाल बदल रहा है.
वहीं, वीडियो में Police शमीम अहमद को सार्वजनिक रूप से सड़क पर घुमाती नजर आ रही है. लोग शमीम को इस हालत में देखकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Police ने तीनों आरोपियों को Mumbai के देवनार इलाके से गिरफ्तार किया था. Mumbai क्राइम ब्रांच के अनुसार, तीनों आरोपी पश्चिम बंगाल में वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी पहचान छिपाकर देवनार स्थित एकता एसआरए बिल्डिंग के एक कमरे में रह रहे थे. Mumbai Police को हावड़ा Police से इनपुट मिला कि शिवपुर बमबाजी मामले के आरोपी Mumbai में छिपे हुए हैं.
गुप्त सूचना मिलने के बाद Mumbai क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमीम अहमद अब्दुल रशीद (40), जमील अख्तर अली (43) और अफताब अनवर खुर्शीद अनवर (44) के रूप में हुई.
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने शिवपुर बमबाजी और फायरिंग मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है.
–
एमएस/एबीएम