छोटे उस्तादों के साथ थिरकीं नीरू बाजवा, ‘जवाक’ के सेट से शेयर की मस्ती भरी झलक

Mumbai , 9 अप्रैल . पंजाबी और Bollywood फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली Actress नीरू बाजवा जल्द ही फिल्म ‘जवाक’ में नजर आएंगी. Thursday को नीरू ने सॉन्ग ‘जवाक’ की शूटिंग का मजेदार बीटीएस वीडियो पोस्ट किया.

यह वीडियो इसलिए भी खास और मजेदार लग रहा है क्योंकि इसमें नीरू बच्चों के साथ मस्ती कर रही हैं और उनकी एनर्जी को मैच करते हुए डांस कर रही हैं. Actress ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “संभलकर…छोटे-छोटे बच्चों में भी बहुत ज्यादा टैलेंट होता है. वाहेगुरु हमेशा आपको खुश और तरक्की में रखे. हमारी फिल्म जवाक जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी.”

शूटिंग के दौरान बच्चों के साथ उनका यह मजेदार वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

सॉन्ग ‘जवाक’ काफी मजेदार है. इसमें नीरू बच्चों के साथ डांस करती दिख रही हैं. गाने को वरी राय ने लिखा है, जबकि संभी ने इसका संगीत तैयार किया है. गाना सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

फिल्म ‘जवाक’ का निर्देशन जतिंद्र महुअर जबकि निर्माण संतोष सुभाष कर रहे हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट जगदीप वारिंग ने लिखी है. यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में नीरू बाजवा के साथ गुरी घुमन, निर्मल ऋषि, बी.एन. शर्मा, राणा रणबीर और रविंदर मांड मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को लेकर मुख्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

नीरू बाजवा पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी Actress हैं. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का खूब प्यार बटोरा है. अब उनकी नई फिल्म ‘जवाक’ को लेकर काफी उत्सुकता है. यह फिल्म पंजाबी भाषा में है और इसमें नीरू की मजबूत अभिनय शैली एक बार फिर देखने को मिलेगी.

Actress हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में Actress नीरू ने ‘डिंपल’ नाम का एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया है. विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन और दीपक डोबरियाल भी हैं. यह फिल्म 2012 की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है.

एनएस/वीसी

Leave a Comment