
Mumbai , 17 जून . शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने Wednesday को कहा कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत पिछले साढ़े चार वर्षों से लगातार आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उनके किसी भी आरोप में अब तक कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया है.
शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने से बात करते हुए कहा, “संजय राउत जिस तरह पैसों और कथित घोटालों की बातें करते हैं, उससे ऐसा प्रतीत होता है मानो वे स्वयं इन मामलों की पूरी जानकारी रखते हों. उन्होंने दावा किया कि राउत का एक भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ है. इसके विपरीत, उनके बयानों से उनकी अपनी पार्टी को नुकसान पहुंचा है.”
उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख एवं Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी ने लगातार पांच चुनावों में सफलता हासिल की है और विरोधियों के आरोपों का जवाब काम के माध्यम से दिया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए हेगड़े ने Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही बैठकों को “चिंतन नहीं, चिंता” बताया. उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव दोनों दल बुरी तरह हार चुके हैं और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा Government जनहित और लोकहित के कार्य कर रही है.
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और जनता योगी Government के कार्यों से संतुष्ट है. इसी कारण 2027 में भी भाजपा की Government बनने की संभावना प्रबल है.
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के काशी, मथुरा और संभल को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हेगड़े ने कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भावना से जुड़ा विषय है. जिस तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, उसी प्रकार काशी, मथुरा और संभल जैसे धार्मिक स्थलों का भी विकास होना चाहिए.
Prime Minister Narendra Modi की जी-7 सम्मेलन में उपस्थिति पर हेगड़े ने कहा कि Prime Minister ने अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप सहित कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की और India के हितों को प्रमुखता से रखा. कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, कृषि, उद्योग, बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई, जिससे India को भविष्य में लाभ मिलेगा.
–
एसएके/एबीएम