‘धर्मांतरण पर सख्त कानून की जरूरत’, विहिप ने यूपी की पहल का किया स्वागत

Mumbai , 11 जून . विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ से जुड़े मामलों को लेकर Governor आनंदीबेन पटेल की पहल का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे कदम आवश्यक हैं.

साथ ही उन्होंने धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए देशभर में इस विषय पर सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया. इसके अलावा उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और विभिन्न नीतिगत फैसलों की भी सराहना की.

दरअसल, उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए Governor आनंदीबेन पटेल ने सभी मेडिकल संस्थानों में धर्मांतरण रोकने के लिए विशेष सेल गठित करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

श्रीराज नायर ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की Governor आनंदीबेन पटेल द्वारा लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों पर व्यक्त की गई चिंता और इस दिशा में प्रस्तावित कदमों का विश्व हिंदू परिषद समर्थन करती है.

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में धर्मांतरण के कई मामले सामने आए हैं, जो सामाजिक दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय हैं. उनके अनुसार, कई मामलों में लोगों को प्रलोभन, भय या कथित षड्यंत्र के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए जाते रहे हैं.

नायर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए इन पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यदि धर्मांतरण रोकने के लिए विशेष तंत्र या कन्वर्जन-कंट्रोल सेल जैसी व्यवस्था बनाई जाती है तो यह एक सकारात्मक कदम होगा. उनके अनुसार, ऐसे मामलों की निगरानी और जांच के लिए संस्थागत व्यवस्था समय की मांग है.

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगे कहा कि केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में धर्मांतरण से जुड़े मामलों को लेकर एक समान और कड़े कानूनी ढांचे की जरूरत है. यदि किसी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन दबाव, भय, धोखे या लालच के माध्यम से कराया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इस विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर विमर्श और प्रभावी कानून बनाने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

Prime Minister Narendra Modi के शासनकाल और उनके लंबे सार्वजनिक जीवन पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीराज नायर ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र Government द्वारा बुनियादी ढांचे, डिजिटल सेवाओं, सामाजिक कल्याण योजनाओं और आर्थिक सुधारों के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिनका प्रभाव देश के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है.

नायर ने यह भी कहा कि वर्तमान Government द्वारा ऐसे कई निर्णय लिए गए हैं, जिन्हें वे भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम मानते हैं. उन्होंने विशेष रूप से गो संरक्षण, गंगा नदी के संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पहल समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाओं और अपेक्षाओं से जुड़ी हुई हैं. उनके अनुसार, विकास और सांस्कृतिक संरक्षण दोनों को साथ लेकर चलने की नीति देश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment