एनडीसी के अधिकारियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की भेंट, गुजरात की विकास गाथा जानने में दिखाई उत्सुकता

गांधीनगर, 17 मार्च . Chief Minister भूपेंद्र पटेल से Tuesday को गांधीनगर में New Delhi स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के स्टडी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे सदस्यों के दल ने शिष्टाचार मुलाकात की.

नेशनल डिफेंस कॉलेज भारतीय सशस्त्र बलों के ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारियों, सिविल सेवा के संयुक्त सचिवों और निदेशक स्तर के अधिकारियों तथा साझेदार देशों के विदेशी सैन्य अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक अभ्यास पर पाठ्यक्रम चलाता है.

इस वर्ष इकोनॉमिक सिक्योरिटी विषय पर आधारित स्टडी कार्यक्रम की बैच में भारतीय सशस्त्र बलों के 61, सिविल सेवा के 20 और पार्टनर फॉरेन कंट्रीज के 41 सहित कुल 122 अधिकारी शामिल हैं.

इस स्टडी कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के अध्ययन दौरे के तहत Gujarat की यात्रा पर पहुंचे रियर एडमिरल संदीप सिंह संधू के नेतृत्व में एनडीसी के 17 अधिकारियों के दल ने Chief Minister भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की. इस दल में भारतीय सेना के तीनों अंगों के अलावा भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस), कम्युनिकेशन सर्विसेज, और पार्टनर कंट्रीज के सैन्य अधिकारी शामिल हैं.

सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ इस मुलाकात के दौरान एनडीसी के अधिकारियों ने Gujarat के समग्र आर्थिक विकास की गाथा के बारे में जानने में उत्सुकता दिखाई. विशेषकर, महिला सशक्तिकरण, संतुलित आर्थिक विकास और तीव्र गति से हो रहे विकास के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्होंने Chief Minister के साथ रोचक संवाद किया.

सीएम भूपेंद्र पटेल ने इस संदर्भ में कहा कि Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में Gujarat ने नीति-संचालित राज्य (पॉलिसी ड्रिवेन स्टेट) के रूप में ख्याति अर्जित की है और विकास का रोल मॉडल बना है. वाइब्रेंट समिट के जरिए Gujarat दुनिया भर के उद्योगों और निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बना है. Prime Minister के नेतृत्व में Gujarat ने औद्योगिक विकास के साथ-साथ ग्रीन ग्रोथ और संतुलित क्षेत्रीय आर्थिक विकास के लिए वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया है.

Chief Minister ने प्रतिनिधिमंडल को विस्तार से बताया कि सरदार साहब की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, से टूरिज्म को और वोकल फॉर लोकल से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिला है. राज्य में 24 घंटे निर्बाध बिजली, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, और विशाल कैनाल नेटवर्क के माध्यम से नर्मदा का पानी कच्छ तक पहुंचाने से राज्य का सर्वांगीण विकास हुआ है.

सीएम भूपेंद्र पटेल ने आर्थिक और सामाजिक विकास की Prime Minister की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने विकास की प्रत्येक योजना आम नागरिक को केंद्र में रखकर बनाई है. इतना ही नहीं, सैचुरेशन एप्रोच अपनाकर, जिनके लिए योजना बनी है, उन जरूरतमंद लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाकर 100 फीसदी सफलता का लक्ष्य भी उनके मार्गदर्शन में हासिल हो रहा है.

Chief Minister के साथ आयोजित इस बैठक में Chief Minister के प्रधान सचिव संजीव कुमार और अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे भी मौजूद रहे.

डीकेपी/

Leave a Comment