पांच में से तीन राज्यों में बनेगी एनडीए की सरकार, बंगाल में टीएमसी को सत्ता से हटाएंगे: संजय सरावगी

Patna, 4 अप्रैल . बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सारावगी ने आगामी राज्य चुनावों में भाजपा की स्थिति और आप सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया दी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने से बातचीत कहा, “भाजपा पूरे साल चौबीसों घंटे चुनाव की तैयारियों में लगी रहती है. हमारे कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते हैं. इस बार पार्टी का लक्ष्य टीएमसी को सत्ता से हटाकर बंगाल में Government बनाना है. असम में भाजपा पहले से भी अधिक मजबूती के साथ सत्ता में आएगी. पार्टी को केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है. 5 में से तीन राज्यों में एनडीए की Government बनाएगी.”

संजय सरावगी ने आगे कहा, “पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी मुसलमानों की बढ़ती आबादी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. प्रवासियों, रोहिंग्याओं या बांग्लादेशियों की मौजूदगी के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने की उम्मीद है. इससे इन समूहों का मनोबल बढ़ा है, लेकिन खबरों के मुताबिक बंगाल की जनता ऐसी स्थिति को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है और भाजपा को समर्थन मिलने की उम्मीद है. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ममता बनर्जी और टीएमसी के सत्ता खोने की संभावना है.”

आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने पर संजय सरावगी ने कहा, “आप की नींव रखने वाले नेता धीरे-धीरे अरविंद केजरीवाल से दूर होते जा रहे हैं. केजरीवाल लगातार कमजोर होते जा रहे हैं. इसके पहले स्वाति मालीवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा के बोलने पर प्रतिबंध लगाना यह दर्शाता है कि पार्टी अपने लक्ष्यों से भटक गई है.”

दरभंगा में करोड़ों का सोना लूटने पर संजय सरावगी ने कहा कि उन्होंने सूचना मिलते ही तुरंत राज्य के गृहमंत्री और Chief Minister से बात की. एसपी और डीजीपी से बात हुई है. प्रशासन इस पर कार्रवाई कर रही है. बिहार में अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में भी जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

–आईएएनस

ओपी/वीसी

Leave a Comment