नवी मुंबई में दो वाहनों में टक्कर, हादसे में सभी सुरक्षित

Mumbai , 4 अप्रैल . नवी Mumbai के पाम बीच रोड पर Friday देर रात होंडा सिटी और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच टक्कर हुई. हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई. सूचना मिलने पर Police अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार चालक की तलाश शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार को उसके मालिक ने मरम्मत के लिए स्थानीय गैरेज में दिया था. गैरेज के अनुसार, कुछ लोग बिना अनुमति के कार लेकर बाहर निकले और रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय यह हादसा हो गया. हादसे के समय कार में कौन-कौन सवार था, इसकी जानकारी अभी Police जुटा रही है.

हादसे की सूचना मिलते ही नवी Mumbai Police मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि हादसे में कोई गंभीर चोटिल नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है. Police ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों ने Police को बताया कि पाम बीच रोड पर अक्सर वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे हादसे की आशंका रहती है. वहीं, होंडा सिटी के चालक ने कहा कि वह अचानक सामने आई तेज गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकराने से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कार अनियंत्रित होकर टकरा गई.

Police ने बताया कि अब उन्हें गैरेज के cctv फुटेज और आसपास के इलाके के लोगों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में मदद मिल सकती है. स्विफ्ट डिजायर के चालक और अन्य सवारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और Police उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

फिलहाल Police मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आश्वस्त किया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Police अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जगह लगे cctv फुटेज को लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. cctv फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एसएके/एएस

Leave a Comment