‘सरके चुनर’ पर भड़का राष्ट्रीय महिला आयोग, नोरा फतेही-संजय दत्त और फिल्म निर्देशक को भेजा समन

Mumbai , 19 मार्च . अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल का आइटम नंबर ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गानों को लेकर विवाद social media प्लेटफॉर्म से लेकर संसद तक पहुंच चुका है. गाने के हिंदी वर्जन को सभी social media प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है, लेकिन अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला एवं बाल कल्याण अधिनियम, 1990 के तहत अश्लीलता और अभद्रता के आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर “सरके चुनर तेरी सरके” गाने और फिल्म से जुड़े भी लोगों पर कार्रवाई करने की जानकारी दी है. आयोग की तरफ से लिखा गया, प्रथम दृष्टया गीत की सामग्री यौन उत्तेजक, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पीओसीएसओ अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन प्रतीत होती है. आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है और Actress नोरा फतेही, रकीब आलम, Actor संजय दत्त, वेंकट के. नारायण (निर्माता, केवीएन समूह) और निर्देशक को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किए गए हैं.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जानकारी दी कि सभी को 24 मार्च को सभी संबंधित दस्तावेज के साथ दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर उपस्थित होने के लिए कहा है. उपस्थित न होने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है.

‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाना अपने अश्लील लिरिक्स की वजह से आलोचना का सामना कर रहा है. मामले पर ट्रोलिंग होने पर नोरा का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि हिंदी में गाना इतना बुरा होने वाला है, क्योंकि सॉन्ग को कन्नड़ में शूट किया गया था. हिंदी वर्जन सॉन्ग को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी.

Actress ने यह भी साफ कर दिया कि वो गाने का प्रचार नहीं करने वाली हैं. इससे पहले संसद में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ किया कि कलात्मकता और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ऐसे गानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गाने को पहले ही बैन कर दिया गया है.

पीएस/वीसी

Leave a Comment