राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस: नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने डाक कर्मियों के समर्पण को किया सलाम

New Delhi, 1 जुलाई . राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस पर Union Minister नितिन गडकरी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कर्मचारियों को बधाई दी है. नेताओं ने कहा कि निष्ठा, सेवा और जन-जन तक संदेश एवं सुविधाएं पहुंचाकर डाक कर्मी राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

Union Minister नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस पर हम अपने डाक कर्मचारियों के अटूट समर्पण, ईमानदारी और निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं, जो देश भर में दूरियों को मिटाते हुए लाखों लोगों को आपस में जोड़ते हैं. उनकी अथक कोशिशों से यह सुनिश्चित होता है कि हर चिट्ठी, पार्सल और संदेश भरोसे, देखभाल और विश्वसनीयता के साथ अपनी मंजिल तक पहुंचे. आपकी अमूल्य सेवा के लिए दिल से आभार.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “देशभर के सभी समर्पित डाक कर्मियों को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी निष्ठा, सेवा और जन-जन तक संदेश एवं सुविधाएं पहुंचाने का समर्पण राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है. आपके अथक परिश्रम को सादर नमन.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस पर सभी डाक कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! देश के कोने-कोने तक विश्वास, संवाद और सेवा का संदेश पहुंचाने में डाक कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं प्रदान करने वाले सभी डाक कर्मचारियों के अथक परिश्रम एवं राष्ट्रसेवा के भाव को सादर नमन.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “समस्त डाक कर्मचारियों को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देश के कोने-कोने तक संचार, सेवा और विश्वास की डोर को सशक्त बनाने में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ आप प्रत्येक नागरिक तक डाक, वित्तीय सेवाएं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “देश के प्रत्येक नागरिक तक संवाद, सेवा और विश्वास का संदेश पहुंचाने वाले सभी डाक कर्मचारी भाइयों-बहनों को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी कर्मनिष्ठा, समयबद्ध सेवा और जनसमर्पण ने डाक व्यवस्था को देशवासियों के विश्वास का सशक्त माध्यम बनाया है.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “राष्ट्र निर्माण की सेवा में निरंतर समर्पित सभी डाक कर्मियों को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके अथक परिश्रम, निष्ठा और प्रतिबद्धता से देश के कोने-कोने तक संवाद और विश्वास का सेतु निरंतर मजबूत हो रहा है. आपकी सेवाओं एवं समर्पण के लिए हार्दिक आभार.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्र की सेवा, जनसंपर्क और विश्वास की मजबूत कड़ी बने भारतीय डाक विभाग के सभी समर्पित डाक कर्मियों को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! देश के दूरस्थ क्षेत्रों तक संचार, सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में डाक कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है. उनका समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा-भाव समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी है. आइए, इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का सम्मान करें.”

ओपी/एएस

Leave a Comment