
कोहिमा, 12 मार्च . वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव Friday सुबह नागालैंड के 23वें Governor के रूप में शपथ लेंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह कोहिमा स्थित लोक भवन में आयोजित किया जाएगा.
Governor पद के लिए नामित यादव Thursday को कोहिमा पहुंचे. उनके पहुंचने पर नागालैंड के Chief Minister नेफियू रियो, उनके कैबिनेट सहयोगियों, मुख्य सचिव सेंटियेंगर इमचेन और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.
President द्रौपदी मुर्मु ने 5 मार्च को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में Governor और उपGovernorों की नियुक्ति और तबादलों की घोषणा की थी.
इसी क्रम में बिहार के पूर्व मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को नागालैंड का Governor नियुक्त किया गया है.
Chief Minister नेफियू रियो ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नागालैंड के लोगों की ओर से मैं नंद किशोर यादव जी को नागालैंड के Governor नियुक्त होने पर बधाई देता हूं. राज्य के कल्याण और निरंतर प्रगति के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है.”
उपChief Minister यानथुंगो पैटन ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “नंद किशोर यादव जी को नागालैंड का Governor नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई.”
उन्होंने कहा, “दशकों के सार्वजनिक जीवन के अनुभव के साथ मुझे विश्वास है कि वह अपनी बुद्धिमत्ता और समर्पण से राज्य का मार्गदर्शन करेंगे और शांति, विकास और समृद्धि के रास्ते को और मजबूत करेंगे. उनके सफल और सार्थक कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं.”
नंद किशोर यादव, अजय कुमार भल्ला की जगह लेंगे, जो पिछले साल 25 अगस्त से मणिपुर के साथ-साथ नागालैंड के Governor का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे.
मणिपुर के Governor और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को 16 अगस्त को President ने नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया था. यह फैसला नागालैंड के Governor ला. गणेशन के 15 अगस्त को चेन्नई के एक अस्पताल में 80 वर्ष की आयु में निधन के बाद लिया गया था.
73 वर्षीय नंद किशोर यादव 1969 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े और 1971 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सक्रिय हुए.
वह 1998 से 2003 तक भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष रहे और बिहार Government में कई अहम पदों पर भी काम किया.
फरवरी 2024 में उन्हें बिहार विधानसभा का 17वां अध्यक्ष चुना गया था.
उन्हें बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिना जाता है और नागालैंड के Governor के रूप में उनकी नियुक्ति को उनके लंबे Political अनुभव और सार्वजनिक जीवन में योगदान की मान्यता माना जा रहा है.
नंद किशोर यादव Patna साहिब विधानसभा क्षेत्र (पूर्व में Patna पश्चिम) से सात बार विधायक चुने जा चुके हैं और भाजपा का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं.
–
एएमटी/एमएस