‘धुरंधर 2’ में मुस्तफा अहमद की तूफानी एंट्री, रिजवान बनकर जीता दिल

Mumbai , 4 अप्रैल . स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने के साथ सभी कालाकारों की कला को भी जीवंत कर दिया. फिल्म की रिलीज के साथ ही सभी कलाकारों को नई पहचान मिली है. इन्हीं में से एक हैं, Actor मुस्तफा अहमद.

फिल्म में Actor ने खुफिया एजेंट रिजवान का किरदार निभाया है, जिनके अभिनय की हर जगह तारीफ हो रही है. Saturday को Actor ने फिल्म के कुछ कलाकारों के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने रिजवान के चरित्र को लेकर एक भावुक और जोशीला संदेश भी लिखा.

Actor ने लिखा, “मैंने उसका भरोसा कमाया नहीं, मैंने उसे हासिल किया. हर हाथ मिलाना सोचा-समझा था. हर शब्द पहले से तय था. उसकी दुनिया में मेरा हर कदम, उसके अंत की शुरुआत था. अर्शद पप्पू सोचता था कि मैं उसका अपना हूँ. वही उसकी सबसे बड़ी गलती थी. मैं वहाँ अपनापन दिखाने नहीं गया था, मैं वहाँ सब कुछ तोड़ने गया था. एक-एक करके, आदमी दर आदमी. यह वफादारी नहीं है, यह फर्ज़ है. अपने देश के प्रति फर्ज़. रिजवान कोई हीरो नहीं है, वह एक सिपाही है. उसका मकसद है, अपने देश की सेवा करना. जय हिंद.”

ब्लॉकबास्टर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर:द रिवेंज’ एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें देशभक्ति, जासूसी और रोमांचक मोड़ देखने को मिलते हैं. मुस्तफा अहमद ने रिजवान के रोल में इतनी जान डाली है कि दर्शक उन्हें असली जासूस समझने लगे हैं. उनका डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सीक्वेंस दोनों ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं.

‘धुरंधर 2’ मार्च 2026 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर हिंदी स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने निर्देशित किया है. रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म, 2025 की ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई के साथ ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रही है. यह फिल्म भारतीय जासूस की कहानी के माध्यम से Pakistan में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की कहानी दिखाती है.

एनएस/पीएम

Leave a Comment