मुसलमानों को वोटबैंक की राजनीति से बाहर आना चाहिए: गुलाम अली खटाना

नई दिल्‍ली, 22 जून . उत्तर प्रदेश के मुसलमान सांसदों ने Government से अपील की है कि वह विरासत और स्‍थलों पर लक्षित कार्रवाई से बचें. BJP MP गुलाम अली खटाना ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुसलमानों को वोटबैंक की राजनीति से बाहर आना चाहिए.

भाजपा नेता ने से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस, समाजवादी और क्षेत्रीय पार्टियों ने देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश को 10 बड़ी बुराईयों से जोड़ा है. इन पार्टियों ने अशिक्षा, पिछड़ापन और अपराध से जोड़ा है. इस मामले में मुसलमान समुदाय को विचार और मंथन की जरूरत है. जिन सियासी जमातों ने हमें वोटबैंक बनाया है, उनसे छुटकारा पाकर मुख्‍यधारा में आकर देश के विकास में योगदान देना है.

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता खटाना ने आरोपों को निराधार बताया है. उन्‍होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी कैडर पर आधारित पार्टी है. विपक्ष को तोड़ने और जोड़ने से भारतीय जनता पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

खटाना ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा देशहित की बात करती है. ऐसे में विधायक और सांसद चाहते हैं कि जहां से वह चुनकर आए हैं उस क्षेत्र का विकास हो. लोगों को किस पार्टी में जाना है यह उनका खुद का निर्णय होता है.

राम मंदिर फंड विवाद को लेकर विपक्ष का आरोप है कि सच्‍चाई को छिपाने के लिए एसआईटी जांच धीमी कर रही है. इस पर भाजपा नेता ने कहा कि कानून अपना काम करेगा.

भाजपा नेता खटाना ने पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की जिसमें उन्‍होंने कहा है कि हम एडवाइजरी ट्रीटी दोबारा कर सकते हैं.

खटाना ने कहा कि पाकिस्‍तान India के साथ ही आजाद हुआ था, लेकिन वह ब्रोकर बना है और India ने इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में डेवलपमेंट किया है. India की हमेशा से कोशिश रही है कि पड़ोसी देश तरक्‍की करे और वहां पर अमन-शांति रहे लेकिन पाकिस्‍तान की नीयत खराब है. अपने आवाम की आवाज दबाकर दूसरे देशों को अशांत करने की पाकिस्‍तान की आदत रही है.

मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से Rajasthan में मस्जिदों को गिराए जाने से रोकने की अपील की है. इसको लेकर Political गलियारे में सियासत तेज हो गई है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP MP गुलाम अली खटाना ने कहा कि कानून के दायरे में जो भी काम किया गया होगा, उस पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगेगी.

एएसएच/वीसी

Leave a Comment