
Mumbai , 22 अगस्त . Mumbai के विले पार्ले इलाके में हिट एंड रन की घटना में एक छात्रा घायल हो गई. छात्रा को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारी और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया. फिलहाल, Police ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना विले पार्ले इलाके में स्थित मीठीबाई कॉलेज के पास एनएस रोड नंबर 1 पर हुई. cctv में छात्रा को रास्ता पार करते हुए देखा गया. जैसे ही वह सड़क के दूसरी ओर पहुंचने वाली थी, एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही लड़की सड़क पर गिर गई. इस दौरान, स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई. छात्रा को तुरंत अस्पताल भेजा गया.
हालांकि, टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार रफू-चक्कर हो चुका था. बताया गया कि मौके पर मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल सवार को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह हादसे के बाद घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा. बाद में हादसे की सूचना Police को दी गई. मौके पर पहुंचने के बाद Police अपनी कार्रवाई में जुट गई.
फिलहाल, Mumbai की जुहू Police स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फरार मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है. मोटरसाइकिल की पहचान के लिए आसपास के cctv फुटेज देखे जा रहे हैं.
इससे पहले, Maharashtra के दौंड में 25 वर्षीय महिला पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ. Police से मिली जानकारी के अनुसार, प्रियांका उमेश गायकवाड़ नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपियों में विशाल प्रकाश जाधव और ऋषी अशोक डोके शामिल हैं.
घटना 19 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे की है. पीड़िता अपने बच्चे और एक सहेली के साथ स्कूटी से जा रही थी, तभी आरोपी मोटरसाइकिल पर उनका पीछा करते हुए आए. वे महिला को डिफेंस कॉलोनी के एक सुनसान स्थान पर ले गए. इसके बाद आरोपी ऋषी डोके ने महिला को जबरदस्ती पकड़कर उसका मुंह दबाने का प्रयास किया. उसी दौरान आरोपी विशाल जाधव ने चाकू निकालकर महिला के गले पर वार किया. इस हमले में महिला के गले पर गंभीर चोट आई.
महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद कुछ युवक मौके पर पहुंचे. इसी दौरान Police भी वहां आती दिखी, जिससे दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल महिला ने Police से मदद मांगी. स्थानीय लोगों की सहायता से उसे पहले महालक्ष्मी अस्पताल और बाद में पिरामिड अस्पताल में भर्ती कराया गया.
–
डीसीएच/