राहुल गांधी का धरना, पूरी तरह से हेडलाइन मैनेजमेंट का खेलः राजीव रंजन

Patna, 22 अगस्त . जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष के धरने को लेकर तंज कसा. इसके साथ ही अखिलेश यादव के बयान सहित अन्य मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी.

Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के धरने को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने से कहा, “यह पूरी तरह से हेडलाइन मैनेजमेंट का खेल है. राहुल गांधी जानते हैं कि वह विपक्ष के नेता हैं और कैमरे उनके आस-पास होंगे. असल में, लोग अब यह समझने लगे हैं. आप बार-बार कानून अपने हाथ में कैसे ले सकते हैं? आप लोगों को क्या संदेश देंगे? जिन कई राज्यों में आपकी Governmentें हैं, अगर वहां ऐसे विरोध-प्रदर्शन हों, या गठबंधन Governmentों में जहां आपकी पार्टी सहयोगी है, तो आप कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर क्या मिसाल पेश करना चाहते हैं? आप बिना पहले से इजाजत लिए ही पार्लियामेंट स्ट्रीट Police स्टेशन पर जाकर बैठ जाएंगे.”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए वाले बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, “अखिलेश यादव अलग-अलग समूहों का गठबंधन बनाने की कोशिश करते रहते हैं. अखिलेश के साथ ओबीसी, दलित और न ही अल्पसंख्यक हैं. जहां तक ब्राह्मणों तक पहुंचने की बात है, उन्होंने कहा कि पीडीए का मतलब पंडित है, लेकिन पंडित निश्चित रूप से उनकी चाल में नहीं फंस रहे हैं. कुल मिलाकर चुनाव से पहले ही Samajwadi Party का मनोबल गिरा हुआ है. अखिलेश यादव की पार्टी यूपी में बड़ी हार की कगार पर है.”

वंदे मातरम विवाद पर राजीव रंजन ने कहा, “कांग्रेस का गैरजिम्मेदाराना रवैया इस विवाद के पीछे का कारण है. जिस समय वंदे मातरम विधेयक पर Lok Sabha और राज्यसभा में चर्चा हो रही थी, उस समय कांग्रेस ने कुछ नहीं कहा. अब यह विधेयक पारित हो गया और President के हस्ताक्षर से कानून बन गया है, जिसका सम्मान सभी को करना पड़ेगा. कानून बनने के बाद भी कांग्रेस के लोग राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर तुले हुए हैं.”

तेजस्वी यादव के Jharkhand में छात्रों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पर राजीव रंजन ने कहा, “हैरानी की बात है कि जब बिहार के छात्र आंदोलन कर रहे थे, तब तेजस्वी यादव कहां थे? जंतर-मंतर पर भी नहीं दिखे, उस समय विदेश यात्रा पर थे. तेजस्वी यादव एक पॉलिटिकल टूरिस्ट हैं. अब जेन जी के नाम पर आए और सोचा कि सियासत की रोटियां सेक लेंगे, लेकिन जेन जी को सब पता है.”

ओपी/डीएससी

Leave a Comment