
Mumbai , 27 फरवरी . एनसीपी (शरद पवार) के अध्यक्ष और पूर्व Union Minister शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, शरद पवार Mumbai के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं. डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने social media पर जानकारी दी कि शरद पवार की हालत स्थिर है. उन्होंने उनसे मुलाकात की है. उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर संजय राउत ने लिखा है कि आज मैंने देश के वरिष्ठ नेता शरद पवार से ब्रीच कैंडी अस्पताल में मुलाकात की. उनकी हालत स्थिर है और तेजी से सुधर रही है. हमने उनसे Political और सामाजिक मुद्दों पर बातचीत की.
हालांकि अभी तक पार्टी, परिवार या अस्पताल की तरफ से शरद पवार के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.
इस बीच Maharashtra में राज्यसभा सीट के चुनाव को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. शिवसेना (यूबीटी) विधायक वरुण सरदेसाई ने Friday को एनसीपी-एसपी के दिग्गज नेता शरद पवार के कद का जिक्र करते हुए कहा, “शरद पवार एक महान नेता हैं. अगर शरद पवार खुद राज्यसभा जाने में दिलचस्पी रखते हैं, या एमवीए नेतृत्व की तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव आता है, तब भी हम अपना दावा नहीं छोड़ेंगे.”
सरदेसाई का यह बयान सुप्रिया सुले के उस बयान के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था, “हर किसी की यही इच्छा है कि पवार साहब राज्यसभा के लिए फिर से चुने जाएं. भारी समर्थन लोगों के उनके प्रति सम्मान और स्नेह को दर्शाता है. हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मैं कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) से उनके सर्वसम्मति से पुनः निर्वाचित होने को सुनिश्चित करने का अनुरोध करेंगे.”
–
एएमटी/एमएस