मुंबई: ‘धुरंधर’ में अभिनय करने वाले नदीम खान गिरफ्तार, नौकरानी से दुष्कर्म का आरोप

Mumbai , 25 जनवरी . हाल ही में आई धुरंधर फिल्म में अभिनय करने वाले एक्टर नदीम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. पीड़िता ने एक्टर के खिलाफ Police में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना है कि नदीम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 10 साल तक दुष्कर्म किया है.

नदीम ने धुरंधर फिल्म में डकैत रहमान (अक्षय खन्ना) के रसोइया अखलाक का रोल किया था.

जानकारी के अनुसार, मालवणी Police ने नदीम खान को नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है. Mumbai के मनोरंजन जगत को झकझोर देने वाली यह घटना मालाड के मालवणी इलाके से सामने आई है.

नदीम खान पर घरेलू काम करने वाली महिला के साथ करीब 10 वर्षों तक दुष्कर्म और यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है, जिसके चलते Police ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

पीड़िता महिला Actor नदीम खान के घर घरेलू काम करती थी. आरोप है कि नदीम खान ने महिला को शादी का झूठा आश्वासन देकर कई वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

साल 2015 से आरोपी नदीम खान ने महिला का भरोसा जीतकर बार-बार उसके साथ अत्याचार और दुष्कर्म किया. शुरुआत में महिला डर के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पाई थी, लेकिन जब आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और मानसिक उत्पीड़न बढ़ने लगा, तब महिला ने Police का रुख किया.

महिला की शिकायत के आधार पर मालवणी Police ने Actor नदीम खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है. आरोपी ने Mumbai में इसी तरह कितनी और महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है, इस दिशा में मालवणी Police आगे की जांच कर रही है.

बता दें कि धुरंधर फिल्म 2 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकारों ने अभिनय किया है.

एमएस/डीकेपी

Leave a Comment