
Mumbai , 18 जुलाई . Bollywood Actor आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने के बाद Mumbai क्राइम ब्रांच अलर्ट हो गई है. क्राइम ब्रांच ने आमिर खान की टीम से बातचीत की. Mumbai क्राइम ब्रांच मुख्य रूप से यह पता करना चाहती है कि यह धमकी आमिर खान या उनकी टीम को सीधे तौर पर मिली है या फिर social media या खबरों के जरिए ही जानकारी मिली.
खबरों के मुताबिक, आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से Police से कोई संपर्क नहीं किया गया है और न ही अभी तक कोई शिकायत दर्ज करवाई गई है. वहीं, Maharashtra के गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने बताया कि social media के माध्यम से उन्हें भी इस बात की जानकारी प्राप्त हुई.
गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने यह भी स्पष्ट किया कि आमिर खान या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई है, लेकिन Police ने सुओमोटो के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है.
उन्होंने कहा, “आमिर खान को पहले से ही सुरक्षा मिली हुई है (एक Police वाला साथ में है), लेकिन इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा का रिव्यू लेकर आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जाएगा. हमने उनके घर पर Police का विजिलेंस बढ़ा दिया है. बिश्नोई गैंग लोगों को धमकी देकर सिर्फ वसूली करने का प्रयास करते हैं, हमारी Police ऐसे मामलों में तुरंत एक्शन लेती है.”
उन्होंने बताया कि अनमोल (गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई) को India वापस जल्द ही लाया जाएगा. उन्होंने कहा, “आमिर खान भी इस समय India में नहीं है. वापस आने के बाद उनसे संपर्क किया जाएगा. किसी को भी इस बात पर घबराने की जरूरत नहीं है. Mumbai Police हर तरह से सक्षम है. वह अभी मामले की जांच कर रही है.”
खबरों के मुताबिक, यह धमकी उनकी हालिया शादी और उससे जुड़ी व्यक्तिगत पसंद को लेकर दी गई है, जिसे धमकी देने वालों ने सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध बताया है.
–
एनएस/वीसी