प्रतीक को नम आंखों से विदाई देगा मुलायम परिवार, अंतिम दर्शन को जुटे समर्थक

Lucknow, 14 मई . Samajwadi Party के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार Thursday को करीब 11 बजे Lucknow के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा. 38 वर्षीय प्रतीक यादव का Wednesday तड़के निधन हो गया था. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने social media के माध्यम से अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की.

अंतिम संस्कार को लेकर भैंसाकुंड में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग वहां पहुंचने लगे हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है. प्रतीक यादव के निधन से Political और सामाजिक जगत में शोक की लहर है. उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक घटना है और ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें.

उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रतीक यादव का असमय जाना अत्यंत दुखद है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपर्णा यादव और पूरे परिवार के लिए बेहद कठिन समय है.

उन्होंने कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और ईश्वर उन्हें इस पीड़ा से उबरने की शक्ति दें. Wednesday को प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद Political गलियारों में शोक छा गया था. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत कई Political और सामाजिक हस्तियां पहुंचीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं.

विकेटी/पीएम

Leave a Comment