
Patna, 8 अगस्त . कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत मधेपुरा के मृणाल यादव को बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया है. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद Saturday को मृणाल यादव ने सदाकत आश्रम पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम से मुलाकात की.
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मृणाल यादव को मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं ने उन्हें संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया.
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मृणाल यादव ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा.
मृणाल यादव ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना और युवाओं एवं छात्रों को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2029 में राहुल गांधी को Prime Minister बनाना प्रत्येक कांग्रेसी की जिम्मेदारी है. इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. मृणाल यादव ने भाजपा और एनडीए Government पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि Government की नीतियों के कारण छात्रों और युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हुआ है. उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ाएगी.
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस युवाओं और छात्रों की आवाज को और बुलंद करेगी. संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा.
–
एमएनपी/एएस