
उज्जैन, 22 अप्रैल . उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भक्तों की भारी भीड़ ने बाबा के अद्भुत रूप के दर्शन किए.
Wednesday सुबह भोजपुरी Actor और गोरखपुर से सासंद रविकिशन भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन के बाद लेंसकार्ट कंपनी से जुड़े विवाद पर बात की. सासंद ने कहा कि देश में 100 करोड़ हिंदू है, अगर ऐसा ही रहा तो उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ेगी.
भोजपुरी Actor और गोरखपुर से सांसद रविकिशन महादेव के बड़े भक्त हैं और उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए निकल पड़ते हैं. सांसद अपने आवास पर भी महादेव का रुद्राभिषेक करवाते रहते हैं लेकिन इसी बीच उज्जैन पहुंचे सांसद ने लेंसकार्ट कंपनी द्वारा जारी कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन पर बात की. BJP MP रवि किशन ने कहा कि “लोग यहां पैसा कमाने और व्यापार करने आते हैं क्योंकि India एक बहुत बड़ा बाजार और विशाल उपभोक्ता आधार है. हालांकि, अगर यहां ऐसी सोच बनी रही, खासकर जब आप जानते हैं कि इस देश में लगभग 100 करोड़ हिंदू हैं, तो आपका व्यापार अंततः विफल हो जाएगा. फिर India को छोड़कर कई और अपनी दुकान लगाएंगे. ऐसी संकीर्ण सोच के साथ आपको यहां व्यापार नहीं करना चाहिए.”
बता दें कि social media पर आलोचनाओं का सामना करने के बाद कंपनी की तरफ से माफीनामा भी आ चुका है. कंपनी ने गाइडलाइन का सम्मान करते हुए हर धर्म का सम्मान करने की बात कही है.
वहीं, बाबा महाकाल के Wednesday सुबह की भस्म आरती के शृंगार दर्शन अद्भुत रहे. वीरभद्र से आज्ञा लेकर मंदिर के कपाट खोले गए और बाबा का पंचामृत से अभिषेक किया गया, जिसके बाद भांग, सूखे मेवे व फूलों से बाबा का शृंगार किया गया और माथे पर त्रिपुंड, डमरू और शेषनाग विराजे. बाबा के अद्भुत शृंगार को देखकर पूरा मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा.
रोज की तरह बाबा के दरबार में महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के लिए भक्तों की लंबी लाइन तड़के 2 बजे से ही लगनी शुरू हो गई. हालांकि गर्मियों को देखते हुए भस्म आरती के नियमों में बदलाव किया गया है. अब श्रद्धालु ऑनलाइन भस्म आरती की टिकट एक दिन पहले बुक करा सकेंगे.
–
पीएस/पीएम