
Ahmedabad, 27 जून . Ahmedabad में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में Saturday को Ahmedabad नगर निगम (एएमसी) और सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड की ‘India टैक्सी’ के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. इस पहल का उद्देश्य शहर में सार्वजनिक परिवहन के लिए बेहतर ‘फर्स्ट और लास्ट माइल’ कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है.
गांधीनगर स्थित महात्मा गांधी कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.
समझौते के तहत ‘India टैक्सी’ को Ahmedabad नगर निगम के मोबिलिटी एज ए सर्विस (एमएएएस) प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा. इसके माध्यम से यात्रियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एएमटीएस, बीआरटीएस और भविष्य में शुरू होने वाली अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं तक पहुंच मिल सकेगी.
अधिकारियों के अनुसार, इस एकीकरण से मांग के अनुसार टैक्सी सेवा उपलब्ध होगी, जिससे लोगों की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और शहर में मल्टीमॉडल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.
Ahmedabad जनमार्ग लिमिटेड पिछले 16 वर्षों से नगर निगम की देखरेख में शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन कर रहा है. वर्तमान में उसके बेड़े में 200 इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें और 150 सीएनजी बसें शामिल हैं, जो हरित और कम उत्सर्जन वाली परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा दे रही हैं.
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस साझेदारी से शहरवासियों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई परिवहन विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की पहुंच और परिचालन दक्षता में सुधार होगा.
इस अवसर पर Gujarat मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, Gujarat राज्य सहकारी बैंक, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, पश्चिम रेलवे के Ahmedabad मंडल तथा Gujarat Police सहित कई संस्थाओं के साथ भी समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया. इन समझौतों का उद्देश्य राज्य में परिवहन अवसंरचना और सार्वजनिक सेवाओं के साथ ‘India टैक्सी’ प्लेटफॉर्म का बेहतर एकीकरण सुनिश्चित करना है.
–
डीएससी