सूरत में नववर्ष के जश्न पर शहर में 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

सूरत, 31 दिसंबर . नए साल 2026 के स्वागत को लेकर पूरा सूरत शहर उत्साह और उमंग के रंग में रंगा हुआ है. इसी बीच सूरत Police विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. Wednesday की रात शहर में अव्यवस्था न हो, इसके लिए Police प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

सूरत Police आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने कहा है कि नागरिक नए वर्ष का आनंद लें, लेकिन कानून की सीमाओं का पालन करना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और Police बल की मुस्तैदी का समन्वय किया गया है.

Police आयुक्त के अनुसार, नए वर्ष के जश्न के लिए शहर के 13 अलग-अलग पार्टी प्लॉट और होटलों से अनुमति के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें आवश्यक जांच और शर्तों के साथ अनुमति दी जा रही है. इसके साथ ही शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं व बहनों-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होम गार्ड, जीआरडी और विशेष रूप से एसआरपी टुकड़ियों सहित लगभग 5 हजार से अधिक Police अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर तैनात रहेंगे.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा निगरानी के लिए 20 हाई-डेफिनिशन ड्रोन कैमरों और 50 से अधिक एआई-आधारित कैमरों की तैनाती की गई है, जिससे हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके. तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए शहर में 50 से अधिक स्थानों पर नाकेबंदी की जाएगी. इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष ‘शी-टीम’ भी सक्रिय रहेगी.

Police आयुक्त ने कहा कि शराब और अन्य नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ Police सख्त कार्रवाई कर रही है. पिछले 10 दिनों में 15 सौ से अधिक लोगों को नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया है. फिलहाल 380 ब्रेथ एनालाइजर और ड्रग्स डिटेक्शन किट की मदद से जांच की जा रही है. नशे की पुष्टि होने पर न केवल केस दर्ज किए जा रहे हैं, बल्कि वाहन भी जब्त किए जा रहे हैं.

Police आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाना Police की ‘टॉप मोस्ट प्रायोरिटी’ में शामिल है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सूरत Police की अपील है कि सभी नागरिक सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ नए वर्ष का स्वागत करें.

एसएके/एबीएम

Leave a Comment