देश के 8 एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, इंडिगो के कर्मचारियों और यात्रियों में बहस

New Delhi, 4 दिसंबर . देश के 8 एयरपोर्ट पर Thursday को कहीं तकनीकी वजह से तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी से इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो गई हैं, जिसकी वजह से हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो गए और इंडिगो के कर्मचारियों से बहस भी हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार Bengaluru में 42, Mumbai में 33, दिल्ली में 38, Ahmedabad में 25, इंदौर में 11, हैदराबाद में 19, सूरत में 8 और कोलकाता में 10 सहित कई एयरोपोर्ट से बीते दो दिन में कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं.

इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के चलते फ्लाइट पर असर पड़ा है. हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं, अगले 48 घंटे में ऑपरेशन पूरी तरह ठीक हो जाएगा.

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के अधिकारियों को तलब किया है. इंडिगो के अधिकारी आज नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारियों से मिलेंगे. उड़ानों में रुकावट कम करने के लिए इंडिगो की क्या योजना है? इसके साथ ही डीजीसीए ने इंडिगो के अधिकारी से विस्तृत जानकारी मांगी है जिससे जल्द से जल्द इस समस्या को दूर किया जा सके.

वहीं, आरजीआईए की तरफ से social media प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई एक एडवाइजरी में बताया गया, “हमें पता है कि आरजीआईए में कुछ फ्लाइट्स में ऑपरेशनल कारणों से देरी हो रही है और उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं. एयरपोर्ट पर हमारी टीमें एयरलाइंस के साथ मिलकर उनके संचालन में मदद कर रही हैं और यात्रियों को समय पर जानकारी और गाइडेंस दे रही हैं.”

एडवाइजरी में आगे कहा गया, “आरजीआईए में संचालन नॉर्मल है. पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइन से अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें. आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद.”

बता दें कि Wednesday को दिल्ली, Bengaluru, भुवनेश्वर, हुबली और Bhopal जैसी जगहों के लिए भी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं थी. इससे पहले, Tuesday को रायपुर, कोयंबटूर, उदयपुर, Ahmedabad और गोवा से फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं. इसी तरह, Ahmedabad, कोयंबटूर, रायपुर, उदयपुर, गोवा, कोलकाता और विशाखापत्तनम के लिए भी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं. इसके अलावा, Tuesday को दिल्ली, Bengaluru, कोलकाता, गोवा, Mumbai और Ahmedabad जैसी जगहों के लिए नौ फ्लाइट्स भी लेट हुईं.

एसएके/एएस

Leave a Comment