20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, 21 वर्षों में पहली बार नहीं दिखेंगे नीतीश कुमार

Patna, 5 जुलाई . बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा. इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना Sunday को जारी कर दी गई. पांच दिनों तक चलने वाला यह सत्र Political दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पिछले 21 वर्षों में पहली बार ऐसा होगा जब विधानसभा की कार्यवाही में नीतीश कुमार मौजूद नहीं रहेंगे.

अष्टादश बिहार विधानसभा के तृतीय सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम के अनुसार, 20 जुलाई को सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण कराया जाएगा, यदि आवश्यक हुआ. साथ ही, विधानमंडल के अवकाश काल में Governor द्वारा जारी अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियां सदन के पटल पर रखी जाएंगी.

इसी दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी भी प्रस्तुत की जाएगी. 21 और 22 जुलाई को राजकीय विधेयकों और अन्य Governmentी कार्यों पर चर्चा होगी. 23 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान तथा उससे संबंधित विनियोग विधेयक पारित कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

सत्र के अंतिम दिन, 24 जुलाई को, गैर-Governmentी सदस्यों के कार्य, विशेषकर गैर-Governmentी संकल्पों पर चर्चा होगी. Political गलियारों में इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है. विपक्ष कई मुद्दों पर Government को घेरने की तैयारी में है. कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, बिलौटी में कथित Police मुठभेड़ में भरत तिवारी एनकाउंटर, भ्रष्टाचार तथा हाल के प्रशासनिक विवादों को लेकर विपक्ष के तीखे हमलों की संभावना है.

वहीं, सत्तापक्ष Government की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रमुखता से रखने की रणनीति पर काम कर रहा है. विशेष रूप से पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की अनुपस्थिति से सदन की तस्वीर भी बदली नजर आएगी. लंबे समय बाद होने वाली यह अनुपस्थिति से सदन का अलग माहौल दिखेगा. ऐसे में मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment