मोगा पुलिस ने 1.25 किलो हेरोइन, 3 पिस्टल और 31 कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

मोगा, 28 दिसंबर . पंजाब में मोगा Police को एक बड़ी सफलता मिली है. Police ने Pakistan से लाई गई 1.25 किलो हेरोइन, तीन विदेशी पिस्टल, एक मैगजीन और 31 कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया.

यह कार्रवाई मोगा जिले के थाना कोटिसेखान के प्रभारी जनक राज और उनकी टीम ने की, जब वे अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे.

एसएसपी मोगा अजय गांधी ने प्रेस वार्ता में बताया कि Police को एक संदिग्ध कार मोगा में दिखाई दी थी, जो उत्तर प्रदेश के नंबर (यूपी 16 सीके 4336) की मारुति सियाज थी. Police ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान Police को कार में एक किलो 25 ग्राम हेरोइन, तीन पिस्टल, 31 कारतूस और एक मैगजीन मिली. Police ने आरोपी जनड सिंह को हिरासत में लिया. जनड सिंह ही कार चला रहा था.

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी का मामला पहले भी दर्ज था. जांच में पता चला कि यह नशा और हथियार Pakistan से मंगवाए गए थे. मोगा Police द्वारा लगातार कास्को ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

उन्होंने बताया कि आरोपी का बेटा भी इनके साथ तस्करी करता था, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. Police ने आरोपी को अदालत में पेश किया है, और अब उसे रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.

अजय गांधी ने बताया कि आरोपी जनड सिंह के आने की सूचना पहली ही Police को मिल गई थी, अब उसकी निशानदेही पर उसके बेटे सहित अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. इसके लिए टीम का भी गठन किया गया है, जो जगह-जगह छापेमारी कर यह पता लगा रही है कि इस हेरोइन को कहां ले जाया जा रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है.

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि जनड सिंह पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी करने में शामिल था और जेल भी जा चुका है.

एसएके/एबीएम

Leave a Comment