दिल्ली में ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’, सीएम रेखा गुप्ता ने की जनभागीदारी की अपील

New Delhi, 7 जुलाई . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’ की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि Government का लक्ष्य इस अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाना है, जिससे राजधानी के पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके.

सीएम ने बताया कि यह अभियान जनभागीदारी पर आधारित एक व्यापक हरित पहल है. इसका शुभारंभ आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आर.के. पुरम के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में सुबह 10:30 बजे करेंगे.

Chief Minister के अनुसार, इस अवसर पर केवल पौधारोपण अभियान की शुरुआत ही नहीं होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा. इनमें राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी जनता को समर्पित किया जाएगा. इन बसों के शामिल होने से प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “पहली बार दिल्ली में पौधारोपण को इतना सरल बनाया गया है. ऑनलाइन सैपलिंग बुकिंग की सुविधा के साथ 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर दिल्ली एक जनभागीदारी आधारित हरित अभियान की शुरुआत कर रही है.”

उन्होंने बताया, “आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के करकमलों से ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’ का शुभारंभ होगा. इस अवसर पर 300 नई इलेक्ट्रिक बसों सहित पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा.”

Chief Minister रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा, “आइए, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ें और हरित, स्वच्छ एवं विकसित दिल्ली के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.”

–

पीआईएम/एएस

Leave a Comment