पंजाब में बड़े पैमाने पर राज्य के खजाने की हुई लूट, आप सरकार महाभ्रष्टः कांग्रेस

New Delhi, 7 अक्टूबर . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के ओएसडी के घर पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर कांग्रेस सांसद अमर सिंह, कांग्रेस नेता उदित राज, Jharkhand मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता मनोज पांडे और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका और शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर प्रतिक्रिया दी.

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका ने से बातचीत में कहा, “हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने छह लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज की है. पंजाब में बड़े पैमाने पर राज्य के खजाने की लूट हुई है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से खाली बैठे लगभग 100 से 150 लोगों को लाकर पंजाब के अपने विभिन्न दफ्तरों में खजाने की लूट करने के लिए बैठाया है. इसकी शिकायतें भी लगातार आ रही हैं.”

उन्होंने कहा, “पंजाब Government ने ‘राजधर्म’ का पालन नहीं किया, बल्कि ‘Political धर्म’ का पालन किया है. यह चिंता का विषय है, जिसको हाई कोर्ट ने भी गंभीरता से लिया है. मुझे लगता है कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए.”

कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा, “यह तो बहुत ही स्पष्ट है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की Government में बिल्कुल भ्रष्टाचार इतना ज्यादा है कि जब ईडी ने छापा मारा तो मोहाली के एक मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग से 21 लाख रुपये कैश नीचे फेंका था. यह तो दलाली का धंधा है, बहुत ही ज्यादा करप्शन है.”

भगवंत मान द्वारा भाजपा पर आरोप लगाए जाने पर अमर सिंह ने कहा, “अगर वे थोड़ी बहुत भी कार्रवाई करते तो शायद इनको जगह न मिलती. पंजाब को दिल्ली वाले चला रहे हैं. अरविंद केजरीवाल हैं, उनकी टीम बैठी है, उनके दफ्तर में टीम बैठी हुई है. तो उनकी तो चलती ही नहीं है.”

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, “यह तो भ्रष्ट हैं ही. अब जो महाभ्रष्ट हैं, अरविंद केजरीवाल, उनके चेले तो भ्रष्ट होंगे ही. यह लूटने गए ही हैं. लुटेरे दिल्ली से पंजाब गए हैं. लेकिन इससे भी कहीं ज्यादा लूट भाजपा के राज्यों में हो रही है, तो ईडी, सीबीआई वहां क्यों नहीं जाती? एकतरफा कार्रवाई विपक्ष के खिलाफ हो रही है.”

शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा, “अपने आपको ईमानदार बताने वालों की बेईमानी पंजाब के लोगों के सामने आ गई है. हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अपने विस्तृत आदेश में लिखा है कि Chief Minister भगवंत मान के नेतृत्व में उनके ओएसडी समेत कई लोगों ने आईएएस और पीसीएस के ट्रांसफर में करोड़ों रुपये की धांधली की. सस्ती जमीन बेचकर करोड़ों की धांधली की.”

पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के शिविर कार्यालय और अन्य स्थानों पर सीबीआई द्वारा छापेमारी पर मनोज पांडेय ने कहा, “चुनाव नजदीक आते ही भाजपा Government की टूल किट एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. केंद्रीय एजेंसियों के पदाधिकारियों पर दबाव डालकर Government काम करवा रही है. एक दिन समय का पहिया घूमेगा और यही अधिकारी भाजपा नेताओं पर कार्रवाई करेंगे.”

–

ओपी/एएस

Leave a Comment