
Mumbai , 20 मई . Maharashtra Government में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा Mumbai के मलाड के मालवणी में एक महिला से मुलाकात करने पहुंचे. महिला ने आरोप लगाया था कि घर के सामने किए गए अवैध निर्माण और एक खास समुदाय के लोगों द्वारा उसका दरवाजा बंद कर दिया गया था.
मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि दो मुस्लिम युवक एक हिंदू महिला को धमकी दे रहे हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. बिल्डिंग के अंदर जिस तरह से जानवरों को काटा जा रहा है, वह भी बिना किसी अनुमति के हो रहा है, उसके खिलाफ भी Police कार्रवाई करेगी.
उन्होंने कहा कि मालाड के मालवणी में दो मुस्लिम युवक एक हिंदू महिला को धमका रहे थे. उनके खिलाफ पहले से ही केस दर्ज है. यहां हिंदुओं को धमकाकर भगाने की घटनाएं हो रही हैं. विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने मौके पर जाकर मदद की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने Police में शिकायत दर्ज करवाई. मैंने Police कमिश्नर से मुलाकात की है.
हालांकि, उन्होंने First Information Report को लेकर असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि First Information Report तो दर्ज हो गई है, लेकिन जिन धाराओं को लगाया जाना चाहिए था, वे नहीं लगाई गईं. दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. हम Police स्टेशन जाएंगे. यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस तरह की घटना यहां दोबारा न हो.
उन्होंने यह भी कहा कि सबको पता है कि कौन यहां आकर बसा और किसने बसाया है, किसने जमीनों पर कब्जा किया है. Government जमीनें खाली करवाएगी.
मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि यहां हिंदुओं को झूठी शिकायतें करके परेशान किया जाता है. हमने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी है. दबाव और दादागिरी खत्म होनी चाहिए. अगर कार्रवाई नहीं होती है तो हम फिर यहां वापस आएंगे.
वहीं, पीड़िता ने कहा कि शौकत नाम का शख्स दरवाजा नहीं खोलने दे रहा था. लगभग एक साल से वह बंद था. वह कब्जा करना चाहता था. महिला ने कहा कि मैं बस यही चाहती हूं कि मुझे दरवाजा खोलने में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए.
–
एएमटी/डीकेपी