‘प्रवासी प्रतिभाएं और उद्योग मिलकर राज्य के विकास को देंगे नई गति’, सैन फ्रांसिस्को में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल

New Delhi, 17 अगस्त . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल अमेरिका और कनाडा की एक सप्ताह की यात्रा पर हैं. Monday को सीएम पटेल ने सैन फ्रांसिस्को में कहा कि सिलिकॉन वैली में रहने वाले Gujaratी प्रोफेशनल और उद्यमी, Gujarat के उभरते हुए टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

सैन फ्रांसिस्को में Gujaratी समुदाय को संबोधित करते हुए पटेल ने सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनोवेशन के क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्य Government वैश्विक स्तर पर मौजूद Gujaratी प्रतिभाओं और Gujarat की कंपनियों व उद्योगों के बीच मजबूत संबंध बनाना चाहती है.

पटेल ने कहा, “सेमीकंडक्टर, एआई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे उभरते क्षेत्रों में Gujaratियों का, खासकर सिलिकॉन वैली में, अहम योगदान सराहनीय है. ऐसी प्रतिभाओं को Gujarat के उद्योगों से जोड़ने से ज्ञान के आदान-प्रदान, तकनीकी सहयोग और मेंटरशिप के अवसर पैदा होंगे.”

सैन फ्रांसिस्को में हुई यह बातचीत पटेल की यात्रा का पहला कार्यक्रम था. इस यात्रा के दौरान सीएम अमेरिका और कनाडा में राज्य के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं. इसका मकसद निवेशकों और उद्योगों को ‘वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027’ में भाग लेने के लिए आमंत्रित करना और राज्य में निवेश के अवसरों का पता लगाना है.

पटेल ने सभा को बताया कि Gujarat देश के विकास इंजन के रूप में उभरा है. राज्य Prime Minister Narendra Modi के ‘विकसित भारत- 2047’ के विजन के अनुरूप खुद के विकास विजन ‘विकसित Gujarat- 2047’ की दिशा में काम कर रहा है.”

उन्होंने कहा, “Gujarat का लक्ष्य सेमीकंडक्टर, एआई, डेटा सेंटर और बायोटेक्नोलॉजी जैसे नए जमाने के क्षेत्रों के लिए एक वैश्विक केंद्र बनना है.”

Chief Minister ने Gujaratी समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ सैन फ्रांसिस्को क्षेत्र के उद्योग और व्यापार जगत के लीडर्स को भी ‘वाइब्रेंट Gujarat समिट 2027’ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया.

बैठक में सवाल-जवाब का सत्र भी हुआ, जिसमें समुदाय के सदस्यों ने Gujarat के विकास और विभिन्न क्षेत्रों में उभर रहे अवसरों के बारे में जानकारी मांगी.

पटेल ने कहा कि Government राज्य के इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए Gujaratियों की वैश्विक विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहती है. Gujarat खुद को सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है.

बातचीत के दौरान, पटेल ने अपने गृह राज्य से हजारों किलोमीटर दूर रहने वाले Gujaratी परिवारों द्वारा बनाए रखे गए सांस्कृतिक जुड़ाव के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि Gujaratी भाषा, त्योहारों, समारोहों और मूल्यों का लगातार पालन करना Gujarat के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाता है.

पटेल की यात्रा का मुख्य उद्देश्य निवेशकों, उद्योग संघों और उभरते टेक्नोलॉजी क्षेत्रों के लीडर्स के साथ जुड़ना और साथ ही Gujaratी समुदाय के लोगों से बातचीत करना है. कनाडा जाने से पहले यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में बैठकें और चर्चाएं करेगा, जिसमें ‘वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027’ पर खास ध्यान दिया जाएगा.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment