राम, कृष्ण और शिव के संदेश ही भारत की एकता की आधारशिला: सीएम योगी

अयोध्या, 29 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Wednesday को राममंदिर परिसर में शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया का उल्लेख किया और कहा कि महापुरुषों को जातीय आधार पर बांटना ‘महापाप’ है. उन्होंने कहा कि राम, कृष्ण और शिव के संदेश ही India की एकता की आधारशिला हैं और इन्हें कमजोर करने का प्रयास समाज के लिए घातक है.

Chief Minister ने रामजन्मभूमि मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित शिव मंदिर के शिखर पर शाम करीब 5:45 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संत-महंत, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में कहा कि India की सांस्कृतिक शक्ति उसकी एकता में निहित है और इसे बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. देश के महापुरुषों ने समाज को जोड़ने का कार्य किया, लेकिन आज कुछ लोग उन्हें जातीय आधार पर विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो गंभीर भूल है.

डॉ. लोहिया के विचारों का उल्लेख करते हुए Chief Minister ने कहा कि जब तक राम, कृष्ण और शिव के आदर्श समाज में जीवित रहेंगे, तब तक India को कोई विभाजित नहीं कर सकता. उन्होंने बिना नाम लिए Political विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वही लोग आज समाज में विभाजन की राजनीति कर रहे हैं.

सीएम ने आह्वान किया कि देश की 140 करोड़ जनता यदि एकजुट होकर आगे बढ़ेगी, तो दुनिया की कोई ताकत India के सामने टिक नहीं पाएगी. उन्होंने कहा कि नए India के निर्माण के लिए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है.

उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन को विश्व के अद्वितीय आंदोलनों में से एक बताते हुए कहा कि यह संघर्ष समाज के हर वर्ग की भागीदारी से संभव हुआ. 16वीं सदी से शुरू हुआ यह संघर्ष लंबे समय तक चला और अंततः न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान तक पहुंचा.

Chief Minister ने कहा कि जब उच्चतम न्यायालय ने श्रीरामजन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया, तब देश ने अभूतपूर्व शांति और संतोष का अनुभव किया. इसके बाद 5 अगस्त 2020 को Prime Minister द्वारा भूमि पूजन और 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के साथ यह ऐतिहासिक यात्रा पूर्ण हुई.

उन्होंने कहा कि अयोध्या ने दुनिया को संदेश दिया है कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और एकजुटता से हर चुनौती को पार किया जा सकता है. “हम झुकेंगे नहीं, रुकेंगे नहीं”—यह संदेश अयोध्या से पूरे विश्व तक गया है.

कार्यक्रम से पहले Chief Minister ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया, इसके बाद रामलला के दर्शन कर शिव मंदिर में अभिषेक किया. ध्वजारोहण से पूर्व आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पूजन कराया गया.

शिव मंदिर का ध्वजदंड लगभग 19 फीट 7 इंच ऊंचा है, जबकि ध्वज की लंबाई करीब 9 फीट 3 इंच और चौड़ाई 4 फीट 7 इंच बताई गई है.

इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने मंदिर निर्माण की तकनीकी और स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी देते हुए कहा कि मंदिर को हजार वर्षों से अधिक समय तक सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विशेष निर्माण पद्धति अपनाई गई है. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में राम कथा से जुड़े भित्तिचित्र और सांस्कृतिक धरोहरों को भी संरक्षित किया गया है.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment