
Lucknow, 8 जून . उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित थाना सराय की Police ने Monday को कड़ी कार्रवाई करते हुए अर्द्धसैनिक बल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेरोजगार युवाओं को Governmentी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है.
Police के अनुसार, थाना रानी की सराय क्षेत्र के अंधौरी गांव के निवासी पंकज यादव ने 20 मई को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने अर्धसैनिक बल में भर्ती कराने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उनसे धनराशि की ठगी की. मामले में थाना रानी की सराय में मुकदमा संख्या 123/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई.
जांच के दौरान इस अपराध में शामिल कई अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए. वरिष्ठ Police अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत Police टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर Police ने वांछित अभियुक्त मुन्ना शर्मा को Monday सुबह लगभग 8:36 बजे जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन गुमटी के पास से गिरफ्तार किया, जो पिपराकला थाना खजुरी जनपद बलिया का निवासी है.
Police के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 48 वर्ष है और उसके खिलाफ पूर्व में भी फर्जी दस्तावेज तैयार करने एवं कूटरचना से जुड़े मामले दर्ज हैं. असम के कामरूप (मेट्रो) जनपद के पलटन बाजार थाना में भी उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
Police ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी के साथ Police की ओर से मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है. Police का कहना है कि युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.
–
डीके/एबीएम