
बीजिंग, 17 मार्च . वियतनाम के Prime Minister फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री तोंग च्वुन से मुलाकात की.
चीन के तीनों नेता चीन और वियतनाम के बीच कूटनीति, प्रतिरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के क्षेत्र में तीन प्लस तीन रणनीतिक वार्ता व्यवस्था के पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए वियतनाम जाते हैं.
इस मौके पर फाम मिन्ह चिन्ह ने कहा कि शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में चीन ने विकास की बड़ी प्रगति की. दुनिया में चीन का स्थान भी लगातार बढ़ रहा है. वियतनाम और चीन पड़ोसी देश हैं. चीन वियतनाम की कूटनीति में प्राथमिकता है. चीन के साथ संबंधों का विकास करना वियतनाम की पार्टी और Government का रणनीतिक चुनाव है. तीन प्लस तीन रणनीतिक वार्ता व्यवस्था के पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन के सफल आयोजन से दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संबंध जाहिर हुआ. वियतनाम ‘एक चीन’ की नीति पर कायम रहता है और चीन के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के साथ रणनीतिक महत्व वाले साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहता है.
वहीं, वांग यी ने कहा कि पिछले साल अप्रैल में चीनी President शी चिनफिंग ने वियतनाम की यात्रा की, तब से चीन और वियतनाम के बीच व्यापक सहयोग तेज हो रहा है. इससे जाहिर है कि दोनों पार्टियों और दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास में मजबूत अंदरूनी जीवन शक्ति और उज्ज्वल भविष्य है. तीन प्लस तीन रणनीतिक वार्ता दुनिया में चीन और वियतनाम के बीच स्थापित पहली व्यवस्था है. इससे दोनों पार्टियों और दोनों देशों के बीच संबंधों का उच्च स्तर और रणनीतिक महत्व जाहिर हुआ.
इसके साथ वांग यी ने चीन के दो सत्र की भावना का प्रचार किया. उन्होंने कहा कि चीन वियतनाम के साथ रणनीतिक संपर्क मजबूत कर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि दोनों देशों की जनता को ज्यादा फायदा मिल सके.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/