
Mumbai , 25 मई . हिंदी सिनेमा की दिग्गज Actress मीनाक्षी शेषाद्रि अभिनय की दुनिया में एक बार फिर से कदम रखने जा रही हैं. Monday को उन्होंने social media के जरिए न सिर्फ अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया बल्कि फिल्म मेकर्स के सामने काम करने की इच्छा भी जाहिर की.
Actress मीनाक्षी शेषाद्रि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर भावुक संदेश जारी किया. उन्होंने कहा, “मैं आप सभी के प्यार, हौसले और लगातार मिल रहे समर्थन के लिए तहेदिल से धन्यवाद देती हूं. 30 साल लंबे सफर के बाद मैं अपनी कर्मभूमि Mumbai वापस आ गई हूं. एक बार फिर, पूरी उम्मीद है कि जुनून और सकारात्मक सोच के साथ मैं मनोरंजन की दुनिया में कदम रख रही हूं.”
Actress ने बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि वे अब अच्छे और अर्थपूर्ण काम के अवसरों का इंतजार कर रही हैं. किरदारों को लेकर अपनी पसंद बताते हुए उन्होंने कहा, “चाहे मुख्य भूमिका में हो, सहायक किरदार या फिर कोई छोटा सा रोल, मेरे लिए सबसे जरूरी यह है कि वह प्रभावशाली हो. फिल्में हों या ओटीटी शो, मैं ऐसे किरदार निभाना चाहती हूं, जो मुझे एक कलाकार के रूप में चुनौती दें.”
Actress ने बताया कि उनके पास रोल को अच्छे से करने के लिए कई ऑफर आए लेकिन कुछ खास नहीं थे और कुछ पर बात आगे नहीं बढ़ पाई. खास बात यह है कि वे फिलहाल बिना किसी पीआर या टैलेंट एजेंसी के अपने दम पर काम के नए रास्ते तलाश रही हैं. उन्होंने कहा, “ऐसे समय में आपका साथ और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है. हालांकि मेरा ठिकाना India में है लेकिन मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने अमेरिका भी जाती रहती हूं और कभी-कभी दूसरी जगहों की यात्रा भी करती हूं.”
उन्होंने कहा, “मेरे प्यारे दोस्तों, मैं यहां किसी को कुछ साबित करने नहीं आई हूं. मैं सिर्फ अपने परिवार के प्यार और हौसले के साथ वही कर रही हूं, जिससे मुझे सच में खुशी मिलती है. अपने सभी चाहने वालों से मेरी बस यही गुजारिश है कि आप मुझे इसी तरह प्यार और समर्थन देते रहें, अपनी राय देते रहें और मेरा हौसला बढ़ाते रहें. आपका भरोसा और आशीर्वाद मुझे हर दिन आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.”
–
एनएस/पीएम