एमईईसीएल जॉब अलर्ट: असिस्टेंट इंजीनियर के 13 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें लास्ट डेट

शिलांग, 24 अप्रैल . मेघालय एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमईईसीएल) ने असिस्टेंट इंजीनियर के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है.

जिन 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) के 8 और असिस्टेंट इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस/आईटी इंजीनियरिंग) के 5 पद शामिल हैं.

इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मेघालय Government, यूजीसी या एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और आईटी इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है.

उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा राज्य Government के मानदंडों के अनुसार होगी. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 83,000 से 1,96,100 रुपए के बीच प्रति महीने होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो जनरल के लिए 800 रुपए और एसटी/एससी के लिए 400 रुपए तय किया गया है.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मेघालय एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमईईसीएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होम पेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नो रजिस्ट्रेशन लिंक पर लॉगिन करें. इसके बाद अधिसूचना में दिए गए आवेदन पत्र को डाउलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘निदेशक (कॉर्पोरेट मामले), एमईईसीएल, लुमजिंगशई, शॉर्ट राउंड रोड, शिलांग- 793001’ पते पर 15 मई के शाम 4 बजे तक या उससे पहले डाक करना होगा.

कैंडिडेट्स ध्यान दें, तय समय सीमा के बाद प्राप्त दस्तावेजों को तुरंत अस्वीकार कर दिया जाएगा. वहीं उम्मीदवार आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

डीके/वीसी

Leave a Comment