
मास्को, 10 जनवरी . रूस के सुरक्षा परिषद उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में किसी भी यूरोपीय या नाटो सैन्य टुकड़ी की तैनाती मास्को के लिए अस्वीकार्य है, और उन्होंने इस बयान के साथ यूक्रेन की महत्वपूर्ण संरचना पर ओरेशनिक मिसाइल हमले का एक वीडियो साझा किया.
मेदवेदेव ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अंग्रेजी में लिखा, “सत्तारूढ़ मूर्ख यूरोपीय देश यूरोप में जंग चाहते हैं. यह हजार बार कहा जा चुका है: रूस यूक्रेन में किसी भी यूरोपीय या नाटो सैनिक को मंजूर नहीं करेगा.” उन्होंने फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों पर निशाना साधते हुए इसे “बकवास” करार दिया और इसके साथ सीधी चेतावनी देते हुए ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल दागे जाने का वीडियो अटैच करते हुए कहा, “ठीक है, तो फिर चलो. तुम्हें यही मिलेगा.”
बयान की टाइमिंग अहम है. टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब फ्रांस और ब्रिटेन ने शांति समझौते के बाद यूक्रेन में शांति सैनिक तैनात करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसे रूस “वैध लक्ष्य” मानता है.
रूसी अधिकारियों ने पहले ही यूरोप की प्रस्तावित सुरक्षा गारंटी को खारिज कर दिया है, जिसमें नाटो देशों की भागीदारी वाली कोई भी टुकड़ी शामिल नहीं होगी, लेकिन रूस इसे किसी भी नाटो सदस्य देश की तैनाती के रूप में देखता है.
मेदवेदेव ने पहले भी ब्रिटेन की सैन्य तैनाती को रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा बताया था. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, यह स्थिति तनाव बढ़ा रही है, जहां पश्चिमी देश यूक्रेन की रक्षा के लिए सैन्य सहायता बढ़ा रहे हैं, जबकि रूस इसे युद्ध में भागीदारी मानता है.
Friday को ही रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से एक वीडियो क्लिप साझा की गई थी. इसमें दावा किया था कि Thursday -Friday की रात उन्होंने यूक्रेन पर ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइलें दागी थीं. रूस के मुताबिक ये President व्लादिमीर पुतिन के आवास पर किए गए हमले का जवाब था. इंटरमीडिएट-रेंज ओरेशनिक एक ऐसी मिसाइल है जिसके बारे में President व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया था कि इसे इंटरसेप्ट करना नामुमकिन है क्योंकि इसकी कथित वेलोसिटी आवाज की स्पीड से 10 गुना अधिक है.
–
केआर/