
Lucknow, 19 अगस्त . बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी अध्यक्ष मायावती ने Wednesday को कहा कि बसपा के जनाधार को सर्वसमाज में मजबूत करने के साथ उम्मीदवारों के चयन और उनके नामों की घोषणा की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. उन्होंने दावा किया कि बसपा की सक्रियता से विरोधी दलों में बेचैनी है. इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र मिश्र को कानूनी और मीडिया संबंधी कार्यों के साथ चुनाव आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.
मायावती ने social media मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम चल रहा है. उन्होंने ब्राह्मण समाज को भी पार्टी से जोड़ने और 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की Government बनाने की रणनीति का संकेत दिया. मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से विरोधी दलों के कथित हथकंडों को लेकर सजग और सतर्क रहने की अपील भी की.
मायावती ने social media मंच एक्स पोस्ट में लिखा उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा आमचुनाव सन 2027 की तैयारियों के मद्देनज़र बी.एस.पी. के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने की जमीनी मजबूती के साथ-साथ पार्टी उम्मीदवारों के चयन व उनके नामों की पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों में घोषणा करने आदि की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसको लेकर विरोधी पार्टियों में काफी बेचैनी है और सत्ताधारी पार्टी बीजेपी व अन्य विरोधी पार्टियों में भी अब अनवरत बदलाव होना भी स्वाभाविक है.
उन्होंने लिखा कि वैसे बी.एस.पी. ने सर्वसमाज में से खासकर ब्राह्मण समाज को भी पार्टी में उनकी सन 2007 की तरह बी.एस.पी. की पूर्ण बहुमत की Government बनाने की तैयारी के हिसाब से, उन्हें बी.एस.पी. उम्मीदवार बनाना जब से शुरू किया है तब से विरोधी पार्टियों में इसको लेकर चर्चा व चिन्तायें दोनों होना स्पष्ट हैं, जिनके हथकंडों से ’बहुजन समाज’ के लोगों को लगातार सजग व सतर्क रहने की जरूरत है.
मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के लम्बे अरसे से चले आ रहे राष्ट्रीय महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता व बीएसपी शासनकाल में यूपी के महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के कई बार अध्यक्ष तथा बीएसपी Government में कैबिनेट मंत्री एवं कई बार बीएसपी के राज्यसभा सांसद रहे सतीश चन्द्र मिश्र को पार्टी द्वारा लीगल व मीडिया आदि के साथ-साथ अब चुनाव आयोग संबंधी कार्यों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जो कि खासकर आगामी विधानसभा आमचुनाव के दौरान कई मायने में इनकी अहम भूमिका रहेगी.
–
विकेटी/पीएम