
Lucknow, 25 जुलाई . बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने नीट-यूजी समेत विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक और उससे उपजे छात्र आंदोलन को लेकर कहा है कि इस मुद्दे पर Government और विपक्ष के बीच तेज Political टकराव के कारण शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार का वास्तविक मुद्दा कहीं दब न जाए.
उन्होंने पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया.
बसपा मुखिया मायावती ने social media मंच एक्स पर कहा कि देश में नीट-यूजी सहित विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक व उसके उपरान्त परीक्षार्थियों द्वारा होने वाली आत्महत्याओं से उपजे छात्र-छात्राओं/युवाओं के ’कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) आन्दोलन के New Delhi जन्तर-मन्तर में लगातार जारी शांतिपूर्ण धरना को हालांकि लोगों की व्यापक सहानुभूति हासिल है, किन्तु Governmentी जवाबदेही के रूप में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उनकी ज़िद्दी मांग को लेकर विपक्ष व Government दोनों के बीच जबरदस्त राजनीति का बाजार काफी गर्म है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में जरूरी व्यापक सुधार का असली मुद्दा ही कहीं लुप्त ना हो जाये?
उन्होंने आगे कहा कि वैसे इस गर्म मुद्दे को भुनाने हेतु विशेषकर विरोधी पार्टियों में सड़क से लेकर संसद तक में ज़बरदस्त होड़ लगी हुई है, उससे भी Government व विपक्ष के बीच तनाव व टकराव की भी परिस्थिति हिंसक होकर किसी न किसी रूप में राज्यों में भी फैल रही है, जिससे अपनी पार्टी के लोगों को सचेत व सजग रहने की सलाह दी जाती है.
मायावती ने कहा कि इस प्रकार इस मुद्दे का पूरी तरह से Politicalरण हो जाने के साथ ही जन्तर-मन्तर में आंदोलनकारियों के विरुद्ध Police की कार्रवाई ने स्थिति को और अधिक गर्म व गंभीर बना दिया है. उन्होंने कहा कि इस भारी तनाव व टकरावपूर्ण स्थिति के कारण संसद का वर्तमान मानसून सत्र अभी तक एक दिन भी सही व सुचारू रूप से नहीं चल पाया है, जिससे देश व जनहित के और भी अनेकों महत्वपूर्ण मुद्दों पर Government की जवाबदेही एक प्रकार से रुक सी गई है.
बसपा प्रमुख ने कहा कि इसके साथ ही, Government सीजेपी के आंदोलन से निपटने हेतु जो उपाय ढूंढने का प्रयास कर रही है वह भ्रष्टाचार एवं अयोग्यता आदि के कारण होने वाले पेपरलीक होने के बाद की सख्त कार्रवाई के द्योतक हैं, जबकि पेपरलीक के जघन्य अपराध न हों, इसके नियंत्रण हेतु उचित उपाय नहीं होता दिखने से भी लोगों में असंतोष बढ़ रहा है. मायावती ने कहा कि वर्तमान Political हालात में उग्र व निराश होने के बजाय अपने लोगों को अपने मिशन के प्रति पूरी लगन व तन, मन, धन से लगातार डटे रहना है, यही अपील है.
–
विकेटी/एएस