
Maharashtra (सोलापुर), 3 जून . Maharashtra के सोलापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक मौलाना ने धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए मदरसा आने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की.
इतना ही नहीं, बच्ची ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया. इसके बाद Police ने इस मामले में शिकायत दर्ज की.
Police कमिश्नर एम राजकुमार के मुताबिक, आरोपी मौलाना के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया. इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की Police हिरासत में भेज दिया गया है. इस दौरान आरोपी से मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बच्ची के परिजनों ने Police से आरोपी मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. परिजनों ने Police से कहा कि आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए. इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए.
Police के मुताबिक, आरोपी मौलाना सभी बच्चों को घर भेज देता था, सिर्फ उसी बच्ची को रोके रखता था और इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता था. इसके बाद बच्ची ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया.
वहीं, Police का कहना है कि हम इस मामले में आरोपी से विभिन्न बिंदुओं को लेकर पूछताछ कर रहे हैं. हम यह कोशिश कर रहे हैं कि इससे जुड़ा कोई अन्य तथ्य अगर है तो वो भी प्रकाश में आए.
आरोपी की पहचान मौलाना उमर रिजवी (53) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से Maharashtra के सोलापुर में रहते हुए मदरसे में मुस्लिम समुदाय की बच्चियों को धार्मिक शिक्षा देता था.
–
एसएचके/डीकेपी