
New Delhi, 11 अगस्त . एनडीए सांसदों की Prime Minister Narendra Modi के साथ मंगल बैठक वंदे मातरम नारे के साथ शुरू हुई. इस दौरान Prime Minister Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के अन्य नेता तिरंगा लहराते नजर आए.
New Delhi में Tuesday को संसद पुस्तकालय में आयोजित ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम के दौरान Prime Minister Narendra Modi तिरंगा ध्वज के साथ नजर आए. सांसद हाथ में पोस्टर लेकर सदन में प्रवेश करेंगे, जिनमें लिखा होगा Government छात्रों के प्रदर्शन पर चर्चा चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसे चाहकर भी अब इससे भाग रही है.
सांसदों के हाथों में Jharkhand Government को लेकर भी पोस्टर होंगे. उन पोस्टरों पर Jharkhand में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया जाएगा.
पिछले सप्ताह ‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद BJP MPों ने पत्रकारों से बातचीत की थी. उन्होंने Government की उपलब्धियों, रोजगार, खेल, आर्थिक विकास और संसद की कार्यवाही को लेकर अपनी बात रखी थी. साथ ही, विपक्ष पर संसद की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप भी लगाया था.
BJP MP दिनेश शर्मा ने से कहा था कि India तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और रोजगार के क्षेत्र में देश की स्थिति लगातार मजबूत हुई है. रोजगार का अनुपात अन्य देशों की तुलना में बेहतर हुआ है और बेरोजगारी में भी कमी आई है. 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, जो Government की नीतियों का परिणाम है.
BJP MP मनोज तिवारी ने कहा था कि ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम में देश में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों और Government की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने आरोप लगाया था कि विपक्ष संसद में लगातार हंगामा कर रहा है और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दे रहा है. बैठक में सभी सांसदों ने यह तय किया कि संसद की कार्यवाही के दौरान उनकी उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित रहेगी, ताकि Government आवश्यक विधेयकों को पारित करा सके.
भाजपा के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल ने कहा था कि बैठक में खेलों के क्षेत्र में India की उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने कहा था कि हाल में संपन्न ग्लासगो कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में India के प्रदर्शन की तुलना यदि यूपीए Government के दस वर्षों और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाले पिछले दस वर्षों से की जाए तो सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिखाई देता है. खेलों के क्षेत्र में India की वैश्विक पहचान लगातार मजबूत हुई है.
वहीं, BJP MP रवि किशन ने कहा था कि देश आर्थिक और सामाजिक विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है. बैठक में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि, रोजगार और युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों पर चर्चा हुई. रवि किशन ने भी विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि आखिर विपक्ष संसद को सुचारु रूप से क्यों नहीं चलने दे रहा है.
–
वीकेयू/वीसी