‘हमारे लिए मराठी भाषा सर्वप्रथम’, शाइना एनसी ने किया महाराष्ट्र सरकार ने फैसले का बचाव

Mumbai , 26 अप्रैल . Maharashtra में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी बोलना अनिवार्य करने के राज्य Government के फैसले पर विवाद जारी है. इस बीच शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसी ने Government का पक्ष लेते हुए कहा कि हमारे लिए मराठी भाषा सर्वप्रथम है.

शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने से बात करते हुए कहा, “मराठी भाषा हमारा गौरव और हमारी पहचान है. मोटर व्हीकल एक्ट में यह अनिवार्य है कि कोई भी सेवा प्रदाता, चाहे वह ऑटो-रिक्शा चालक हो या टैक्सी चालक, उन्हें मराठी बोलनी ही चाहिए, ताकि यात्रियों के लिए आसानी हो सके.”

उन्होंने आगे कहा, “कहीं न कहीं लोगों ने दादागिरी की राजनीति की है. अपने अवसरवाद को लेकर उसे एक Political मुद्दा बनाया है. हालांकि, हमारे लिए यह अभिमान है कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा लोग मराठी सीखें और बोलें.”

बता दें कि Maharashtra Government ने एक मई से राज्य में सभी लाइसेंस प्राप्त ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य किया है. इसके तहत चालकों को मराठी पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए. आदेश है कि अगर कोई चालक इस भाषा में बुनियादी दक्षता नहीं दिखा पाता, तो उसके लाइसेंस को रद्द कर दिया जाएगा.

इसी बीच, शाइना एनसी ने लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बात की. उन्होंने Prime Minister मोदी को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा, “आम नागरिकों को भी यह समझने की जरूरत है कि आज India ‘डायबिटीज कैपिटल’ बनता जा रहा है. ऐसा क्यों? मोटापा क्यों बढ़ रहा है? महिलाओं में कैंसर के मामले क्यों बढ़ रहे हैं? कहीं न कहीं, हमें यह एहसास करने की जरूरत है कि मानसिक संतुलन के साथ-साथ, व्यायाम और योग भी बेहद जरूरी हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “मंत्रालय अपना काम कर रहे हैं, लेकिन नागरिकों और एनजीओ को अपना काम करना चाहिए. इसलिए Mumbai में हर Sunday को कार्यक्रम आयोजित होता है. हमारी कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं. बच्चे और बुजुर्ग भी इसमें शामिल हों.”

शाइना एनसी ने दोहराया कि पिछले 12 सालों से, हम लगातार यहां मरीन ड्राइव पर योग सत्र आयोजित कर रहे हैं. हम चाहते हैं कि Mumbai के लोग बाहर निकलें और इसमें हिस्सा लें. आज की इस तेज रफ्तार जिंदगी में, योग ही शांति और सुकून का एकमात्र जरिया है. सुख-शांति के साथ सबको यह भी समझना होगा कि ‘हेल्थ इज वेल्थ’.

शिवसेना प्रवक्ता ने यह भी कहा कि India ने योगा पूरे विश्व को दिया है. इसके लिए हम Prime Minister मोदी का अभिनंदन करना चाहते हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने योगा को बहुत प्रसिद्ध बनाया है.

डीसीएच/

Leave a Comment