फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन, 26 अप्रैल . अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं. President डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सुरक्षा अधिकारी हमलावर को काबू में करते नजर आ रहे हैं. वहीं, अमेरिकी मीडिया द्वारा जारी एक अन्य वीडियो में दिखाया गया है कि घटना के तत्काल बाद ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर कैसे ले जाया गया और उस समय बॉलरूम के भीतर अफरा-तफरी का माहौल कैसा था.

आरोपी की पहचान लॉस एंजिल्स के रहने वाले 31 साल के कोल टॉमस एलन के तौर पर हुई है. कोल तेजी से भागता हुआ बॉलरूम की तरफ जाता है, तभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए और आनन-फानन में उसे कब्जे में लिया.

वहीं वाशिंगटन पोस्ट की तरफ से साझा वीडियो में अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट बात कर रहे होते हैं, तभी जोर की आवाज आती है, जिसके बाद मंच पर बैठे सभी लोग टेबल के नीचे सेफ्टी के लिए चले जाते हैं.

कुछ ही सेकेंड में सुरक्षाकर्मी वहां आकर अमेरिकी President ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया को सुरक्षा घेरे में कवर करके सुरक्षित जगह पर ले जाते हैं. दूसरी तरफ, उपPresident जेडी वेंस को भी एक सुरक्षा अधिकारी लेकर जाता है.

वहीं आरोपी की अगर बात करें तो कोल टॉमस एलन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उसने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जिसे कैलटेक के नाम से भी जाना जाता है, से ग्रेजुएशन की है.

मेट्रोपॉलिटन Police डिपार्टमेंट के अंतरिम चीफ जेफरी कैरोल के मुताबिक, माना जा रहा है कि आरोपी वॉशिंगटन हिल्टन होटल में गेस्ट था, जहां यह इवेंट हुआ था. आरोपी जिस कमरे में रुका था, Police ने उसे अपनी सुरक्षा में ले लिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अंदर क्या है.

कैरोल ने यह भी कहा कि टॉमस एलन के पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू थे और जब उसे रोका गया और कस्टडी में लिया गया तो उसने Police अधिकारियों के साथ गोलीबारी की.

अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने बताया कि लॉस एंजिल्स के सबअर्ब टॉरेंस में रहने वाले 31 साल के कोल टॉमस एलन के नाम और फोटो से मिलती-जुलती एक लिंक्डइन प्रोफाइल में उसे सी2 एजुकेशन में पार्ट-टाइम टीचर बताया गया है. सी2 एजुकेशन एक टेस्ट की तैयारी और ट्यूशन देने वाली कंपनी है. कंपनी के social media पोस्ट के मुताबिक, सी2 ने एलन को दिसंबर 2024 में कंपनी का टीचर ऑफ द मंथ चुना था. Saturday देर शाम सी2 के फोन नंबर पर किसी ने जवाब नहीं दिया.

उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, एलन ने 2017 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली और पिछले साल कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी-डोमिंग्वेज हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री ली.

फेडरल इलेक्शन कमीशन के रिकॉर्ड के अनुसार, एलन ने अक्टूबर 2024 में कमला हैरिस के प्रेसिडेंशियल कैंपेन के लिए 25 डॉलर का डोनेशन दिया था. कैलटेक में एक स्टूडेंट के तौर पर, व्हीलचेयर के लिए एक प्रोटोटाइप इमरजेंसी ब्रेक बनाने के लिए 2017 में टॉमस एलन को एक लोकल न्यूज रिपोर्ट में कवरेज भी दी गई थी.

एलन ने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल पर खुद को एक वीडियो गेम डेवलपर भी बताया है. सीएनएन ने बताया कि उन्होंने स्टीम गेमिंग प्लेटफॉर्म पर 1.99 डॉलर में बिक्री के लिए बोहरडोम नाम का एक इंडी गेम पब्लिश किया है. फेडरल ट्रेडमार्क रिकॉर्ड के अनुसार, उन्होंने 2018 में गेम के नाम के लिए एक ट्रेडमार्क रजिस्टर किया था.

अपने लिंक्डइन पर टॉमस एलन ने लिखा कि वह अभी एक दूसरा गेम डेवलप कर रहे हैं, जिसका वर्किंग नाम ‘फर्स्ट लॉ’ है.

केके/एएस

Leave a Comment