अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन पर कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, रेल के आधुनिकीकरण और डिजिटल इंडिया के लिए योगदान को सराहा

New Delhi, 18 जुलाई . केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं. केंद्र Government में सहयोगी कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही, सभी ने अश्विनी वैष्णव उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ऊर्जावान और लोकप्रिय राजनेता Union Minister अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपके नेतृत्व में रेल, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में India निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है. महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना है.”

Union Minister मनोहर लाल ने कहा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में ऊर्जावान और कर्मठ सहयोगी अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं. प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पोस्ट किया, “केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. आपके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों से India डिजिटल तकनीक, आधुनिक रेल अवसंरचना और संचार के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफल जनसेवा की कामना करता हूं.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नीति-निर्माता के रूप में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, सेमीकंडक्टर मिशन और डिजिटल इंडिया को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपका योगदान अत्यंत सराहनीय है. नवाचार और जनकल्याण के प्रति आपके सतत प्रयास देश की विकास यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं. महाप्रभु श्री जगन्नाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने भी अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं. साथ ही, उन्होंने प्रभु श्री राम से अश्विनी वैष्णव के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की. भजनलाल शर्मा ने कहा, “आप अपनी समर्पित कार्यशैली से राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें, यही शुभेच्छा है.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने अश्विनी वैष्णव को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय रेलवे ने गति, सुरक्षा, नवाचार और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है. आधुनिक तकनीक और डिजिटल सुशासन के माध्यम से विकसित India के संकल्प को साकार करने में आपका योगदान उल्लेखनीय है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें और आप निरंतर राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में अपना योगदान देते रहें.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment