
New Delhi, 26 अप्रैल . अपनी असाधारण योग्यता से गणित के क्षेत्र को नया आयाम देने वाले महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी श्रीनिवास अयंगर रामानुजन को श्रद्धांजलि दी.
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “विश्वविख्यात गणितज्ञ, अद्भुत प्रतिभा के धनी, ‘संख्याओं के जादूगर’ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र के प्रति आपका अमूल्य योगदान ज्ञान-जगत के पथ को सदैव आलोकित करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को नवाचार व शोध के लिए प्रेरणा प्रदान करता रहेगा.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने वाले महान गणितज्ञ व ‘संख्याओं के जादूगर’ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उनकी विलक्षण प्रतिभा और अद्भुत गणितीय खोजें आज भी विज्ञान और गणित के क्षेत्र को नई दिशा दे रही हैं. उनका जीवन हमारे युवाओं को जिज्ञासा, शोध और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने भी गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. Chief Minister ने पोस्ट में लिखा, “गणित के क्षेत्र में 3,500 से अधिक नए सूत्र और सिद्धांत देने वाले रामानुजन का योगदान सदैव प्रतिभावान विद्यार्थियों को शोध के लिए प्रेरित करता रहेगा.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को नमन करते हुए कहा कि अद्भुत प्रतिभा, विलक्षण चिंतन और गणित के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान ने India का नाम विश्वभर में गौरवान्वित किया. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “उनका जीवन समर्पण, जिज्ञासा और असाधारण उपलब्धियों का प्रेरक उदाहरण है, जो आज भी नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.”
छत्तीसगढ़ के उपChief Minister अरुण साव ने श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “उन्होंने केवल गणित नहीं किया, बल्कि संख्याओं को एक नई भाषा दी-ऐसी भाषा, जिसे आज भी दुनिया समझने की कोशिश कर रही है. रामानुजन का जीवन इस बात का प्रतीक है कि असली प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती. आज उनके विचार हमें प्रेरित करते हैं कि सीमाओं से आगे बढ़कर कुछ असाधारण करने का साहस रखें.”
दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “अपनी अद्भुत प्रतिभा और शोध से आपने गणित की दुनिया को नई दिशा दी. सीमित संसाधनों के बावजूद आपके ज्ञान और समर्पण ने यह सिद्ध किया कि सच्ची लगन किसी भी बाधा से बड़ी होती है.”
–
डीसीएच/