राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से बहुत सारी उम्मीदें: राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला

New Delhi, 4 दिसंबर . राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने रूस के President व्लादिमीर पुतिन के India दौरे पर कहा कि हमारा रूस के साथ एक अलग रिश्ता है जो ऐतिहासिक भी है और कई मायनों में एक करीबी और भरोसेमंद पार्टनरशिप भी है. उन्होंने कहा कि President पुतिन लगभग चार साल बाद दिल्ली आएंगे. उनके दौरे से बहुत सारी उम्मीदें हैं.

हर्षवर्धन श्रृंगला ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा रूस के साथ हर साल शिखर सम्मेलन होता है, लेकिन President पुतिन चार साल बाद India आ रहे हैं. इस दौरे से बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि वे सात मंत्रियों के साथ आ रहे हैं, जिनमें वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री और रूसी सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि भारत-रूस फोरम भी होगा. इस बार आर्थिक सहयोग पर बहुत जोर है. Prime Minister पहले ही कह चुके हैं कि वे रूस के साथ भारतीय निर्यात बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.

सांसद ने कहा कि India और रूस के बीच रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट है, यानी पारस्परिक लॉजिस्टिक सपोर्ट का आदान-प्रदान. इसे हाल ही में रूसी ड्यूमा (संसद) ने मंजूरी दी है. इससे दोनों देशों के युद्धपोत और विमानों का आदान-प्रदान कर सकेंगे. एक-दूसरे के बंदरगाहों और हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल प्रशिक्षण अभ्यास, संयुक्त ऑपरेशन और मानवीय सहायता के लिए कर सकेंगे. इस नजरिए से यह सकारात्मक कदम है. जैसा कि हम सब जानते हैं, रूस India के लिए रक्षा उपकरणों का बहुत महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता है और इस बार रक्षा सहयोग भी चर्चा का अहम हिस्सा होगा.

रूस और अमेरिका के साथ India के संबंधों पर हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, “अमेरिका के साथ हमारी बहुत करीबी, बड़ी पार्टनरशिप है. यह एक बहुत जरूरी रिश्ता है. रूस के साथ हमारा ऐतिहासिक और कई मायनों में गहरा व भरोसेमंद साझेदारी वाला अलग रिश्ता है. दोनों के अलग-अलग आयाम हैं. अमेरिका भी रूस से बात कर रहा है. President पुतिन बातचीत के लिए अलास्का गए थे.”

डीसीएच/

Leave a Comment