सरकार नहीं चाहती विपक्ष के नेताओं के साथ विदेशी प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हो: तारिक अनवर

New Delhi, 4 दिसंबर . कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि Government नहीं चाहती है कि विपक्ष के नेताओं के साथ विदेशी प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हो. हालांकि, कांग्रेस नेता ने रूस के President व्लादिमीर पुतिन के India दौरे पर कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे.

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने Thursday को से बातचीत में कहा, “यह India की परंपरा रही है कि जब भी कोई विदेशी नेता देश का दौरा करता है, तो Government औपचारिक बातचीत करती है, जिसमें द्विपक्षीय चर्चा और विभिन्न समझौते शामिल होते हैं. इसके साथ ही, विपक्षी नेताओं का भी आने वाले विदेशी मेहमानों से मिलना और बातचीत करना भी एक रिवाज रहा है.”

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा Government आई है, ऐसा लगता है कि वे नहीं चाहते हैं कि विपक्ष के नेताओं के साथ विदेशी प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हो.

रूसी President पुतिन के दौरे पर तारिक अनवर ने कहा, “India और रूस के बीच लंबे समय से रिश्ते हैं जो समय के साथ और मजबूत हुए हैं. रूस हमेशा मुश्किल समय में India के साथ खड़ा रहा है, और उसकी दोस्ती सच में निस्वार्थ है. रूस एक ऐसा देश है जिसने लगातार India का साथ दिया है. अन्य देश द्विपक्षीय या अन्य किसी तरह के समझौते करते समय अपना फायदा देखते हैं. रूस वह देश है, जो हमेशा India के साथ खड़ा रहा है. पुतिन के आने से India और रूस के संबंधों में और मजबूती आएगी.”

बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर के ‘बाबरी मस्जिद’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा, “किसी को भी ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए, जिससे समाज में तनाव पैदा हो. चाहे वह टीएमसी नेता हो या कोई और, अगर ऐसे काम किए जाएंगे तो देश में जरूर तनावपूर्ण स्थिति पैदा होगी.”

तारिक अनवर ने ‘जिहाद’ शब्द पर विवाद के बीच कहा, “जहां तक ‘जिहाद’ की बात है, मेरी समझ से इसका मतलब है हर तरह की बुराई के खिलाफ लड़ना या उसका विरोध करना. ‘जिहाद’ का असली मतलब गलत कामों और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना है. इसमें कुछ भी नेगेटिव नहीं है. हालांकि, कुछ लोगों ने ‘जिहाद’ को अलग मतलब दे दिया है, और सांप्रदायिक ताकतें जनता के सामने इसकी गलत तस्वीर पेश करने की कोशिश करती हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment