
रांची, 16 मार्च . चुनाव आयोग ने Sunday को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी. रांची से Jharkhand मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता मनोज पांडे ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में जनता भाजपा को नकार देगी.
रांची में से बातचीत में जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव की घोषणा हुई है. मुझे लगता है कि यह India की राजनीति के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा. इन पांचों राज्यों में लोग भारतीय जनता पार्टी को नकारने का काम करेंगे और अब भाजपा के पतन की शुरुआत होगी. असम में हम पूरी मुस्तैदी और ताकत के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. वहां जो लोग असम टी ट्राइब के नाम से जाने जाते हैं, वे Jharkhand और Odisha से पलायन कर वहां गए हैं.
वे हमारे लोग हैं और हम उनकी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन तमाम लोगों की लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी हेमंत सोरेन जी ने अपने कंधों पर ली है और वहां जो समर्थन मिल रहा है, उससे निश्चित रूप से आने वाले दिनों में हिमंता बिस्वा सरमा इतिहास बन जाएंगे.
असम विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर मनोज पांडे ने कहा कि गठबंधन की बात बाद में होगी. ये हमारे शीर्ष नेता तय करेंगे कि गठबंधन के लिहाज से क्या करना है, लेकिन हम वहां चुनाव मुस्तैदी के साथ लड़ेंगे. जन समर्थन हमारे साथ है. इस बार का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण होगा. हमारे बगैर वहां कोई Government नहीं बनेगी.
उन्होंने कहा कि यह फैसला हमारे शीर्ष नेता हेमंत सोरेन को लेना है. यह उनका अधिकार है और वही तय करेंगे. इस पर बातचीत भी चल रही होगी. जो भी समान विचारधारा वाली पार्टियां और Political दल हैं, उनकी ओर से कई जगहों से ऑफर भी आए हैं, लेकिन अंतिम फैसला हेमंत सोरेन ही करेंगे.
कांग्रेस पार्टी का असम में भविष्य को लेकर मनोज पांडे ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और वह पहले भी वहां (असम) में शासन में रही है. वहां हमें जो जनसमर्थन मिल रहा है, वह स्वाभाविक प्रक्रिया है कि वे लोग आएंगे, बातचीत करेंगे और गठबंधन को लेकर चर्चा होगी. अगर Jharkhand मुक्ति मोर्चा को सम्मानजनक स्थान मिलता है, तो निश्चित रूप से हमारे शीर्ष नेता हेमंत सोरेन इस पर अंतिम फैसला लेंगे. यदि गठबंधन अपने घटक दलों को सम्मान और तवज्जो देता है, तो निश्चित रूप से आगे बढ़ने की दिशा में हमारे नेता सकारात्मक फैसला लेंगे.
राहुल गांधी द्वारा बसपा संस्थापक कांशीराम को India रत्न देने की मांग पर कहा कि कांशीराम निसंदेह सामाजिक न्याय की लड़ाई के अगुआ नेता थे. उनको India रत्न मिलना चाहिए. हम लोग मांग करते हैं.
–
डीकेएम/वीसी