
रियाद, 25 जून . जेद्दा में India के महावाणिज्यदूत फहद अहमद खान सूरी और सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की मदीना शाखा के महानिदेशक इब्राहिम बिन सईद अल-सुभी के बीच एक बैठक हुई. इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने, प्रवासी भारतीयों से जुड़े मुद्दों तथा आपसी हितों के विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई.
जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, “जेद्दा में India के महावाणिज्यदूत फहद अहमद खान सूरी ने 24 जून को विदेश मंत्रालय की मदीना शाखा के महानिदेशक इब्राहिम बिन सईद अल-सुभी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने, प्रवासी भारतीय समुदाय से जुड़े मुद्दों तथा आपसी हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की.”
इसी दिन सऊदी अरब में India के राजदूत सुहेल अजाज खान ने सऊदी रक्षा मंत्रालय के जनरल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इयाद अब्दुलमलिक अल-अलशेख से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने तथा साझेदारी के नए क्षेत्रों की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया.
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, “राजदूत डॉ. सुहेल अजाज खान ने इयाद अब्दुलमलिक अल-अलशेख से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को सुदृढ़ बनाने तथा नए सहयोगी क्षेत्रों की तलाश पर चर्चा की. यह वार्ता India और सऊदी अरब की रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देने, सहयोग के नए अवसरों की पहचान करने और भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है.”
इससे पहले अप्रैल में India के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा की थी. इस दौरान उन्होंने सऊदी नेतृत्व के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लिया था.
इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा करना था. यह यात्रा बदलते भू-Political परिदृश्य के बीच India और सऊदी अरब के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को भी रेखांकित करती है.
रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, इन बैठकों में द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं और अन्य आपसी हितों के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई थी.
यात्रा के दौरान अजीत डोभाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुसाएद अल-ऐबान से मुलाकात की थी. इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिति और अन्य साझा हितों के विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.
–
एवाई/वीसी