मणिशंकर अय्यर के पास अज्ञानता का पूरा भंडार है: प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 12 जनवरी . कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हिंदुत्व वाले बयान पर BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि उनके पास अज्ञानता का पूरा भंडार है. BJP MP ने कहा कि मणिशंकर अय्यर पूरे देश में अपने बेतुके बयानों के लिए जाने जाते हैं. चूंकि कांग्रेस पार्टी में अब उनका महत्व कम हो गया है, इसलिए वे खबरों में बने रहने के लिए ऐसी बेतुकी बातें करते हैं.

New Delhi में से बातचीत में BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि हिंदू धर्म को किसी भी तरह से India से अलग नहीं किया जा सकता. यह हमारी संस्कृति और हमारी सभ्यता दोनों है. उनका यह दावा कि हिंदू धर्म पूरी तरह से एक Political विचारधारा है, यह दिखाता है कि उन्होंने India का इतिहास बिल्कुल नहीं पढ़ा है. कुछ लोग कहते हैं कि मणिशंकर अय्यर एक विद्वान हैं, लेकिन मेरा मानना है कि उनके पास अज्ञानता का पूरा भंडार है.

मणिशंकर अय्यर के Pakistan को लेकर दिए बयान पर BJP MP ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने साफ कहा है कि जब तक India से आतंकवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी रहेगा. मणिशंकर अय्यर Pakistan की तरफ से वकालत क्यों कर रहे हैं? पहले उन्हें यह तय करना चाहिए कि वे Pakistan के प्रवक्ता हैं या India के नागरिक. ऐसे लोगों के साथ दिक्कत यह है कि भारतीय होने के बावजूद उनका India से कोई भावनात्मक जुड़ाव नहीं है.

प्रवीण खंडेलवाल ने सवाल किया कि उस देश से बातचीत क्यों होनी चाहिए, जो हमारे देश के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता है और अपनी जमीन पर आतंकवादी ठिकाने बना रखे हैं? मेरा मानना है कि मणिशंकर अय्यर को पहले यह तय करना चाहिए कि वे भारतीय हैं या India में Pakistan के प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं.

बीएमसी चुनाव के बीच राज ठाकरे के एक बयान को लेकर BJP MP ने कहा कि राज ठाकरे एक निराश इंसान हैं, जो Political महत्वाकांक्षाओं की वजह से अपने परिवार से अलग हो गए. हालांकि, पूरा देश जानता है कि वे अपने Political करियर में फेल हो गए हैं और अब वे घर लौटने की कोशिश कर रहे हैं. कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो राज ठाकरे के बयानों का अब कोई मतलब नहीं रह गया है, क्योंकि बालासाहेब ठाकरे के बताए सिद्धांतों को दोनों ठाकरे भाइयों ने खत्म कर दिया है. नतीजतन, वे अब निश्चित रूप से बेकार हो गए हैं.

पीएम मोदी का जिक्र करते हुए BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि हमारी Government ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर विश्वास करती है जिसमें सभी वर्गों के लोग इसमें आते हैं. Government की सारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिलता है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment