
Patna, 1 दिसंबर . बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में Monday को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, उपChief Minister सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और तारीफ की.
भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंधन उल्लेखनीय रहा. प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने परिश्रम से जीत की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से यह साबित हुआ कि भाजपा और एनडीए का हर कार्यकर्ता अपने समर्पित भाव से चुनाव मैदान में उतरा और एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाया.
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भाजपा आज प्रदेश में विधायकों की संख्या के मामले में सबसे बड़ी पार्टी बन गई.
इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का प्रचंड जनादेश कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है. भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता है कि पार्टी का बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है.
उपChief Minister विजय सिन्हा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इनका उत्साह और निष्ठा विकसित बिहार की हमारी सामूहिक यात्रा को और बल देती है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम सब मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम और प्रतिबद्धता ही भाजपा की रीढ़ है और यही हमारी निरंतर जीत का आधार भी है.
–
एमएनपी/डीकेपी